Logo
ब्रेकिंग
Khandwa Crime News: 24 साल की उम्र में की थी छेड़छाड़, 40 साल बाद 64 की उम्र में गिरफ्तार; गन्ने की ... IRCTC Booking Record: IRCTC ने रचा इतिहास, एक दिन में बुक हुए 20 लाख से ज्यादा रेल टिकट; टूटा पुराना... Beyond Weapons: रूस की तकनीक सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं, परमाणु टॉरपीडो से लेकर सैटेलाइट नेटवर्क म... Lalbaugcha Raja 2026 First Look: लालबागचा राजा की पहली झलक आई सामने, शाही अंदाज और नारंगी वस्त्रों म... Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने...
Header Ad

‘राहुल दो महिलाओं को लेकर भागा था…’, अलीगढ़ की सास-दामाद लव स्टोरी में किसने किया ये नया दावा?

अलीगढ़ में शादी से महज 9 दिन पहले भागे सास-दामाद की लोकेशन पुलिस ने ट्रेस कर ली है. दोनों बिहार में छिपे हुए हैं. पुलिस की टीम बिहार के लिए रवाना हो चुकी है. इस बात की जानकारी खुद फरार महिला के पति जितेंद्र ने दी. कहा- दोनों बिहार में छिपे बैठे हैं. पुलिस उन्हें जल्द ही अरेस्ट कर लेगी. हमें राहुल के गांव वाले भी कई जानकारियां खुद से दे रहे हैं. उन्होंने ही हमें बताया कि राहुल इससे पहले भी दो महिलाओं के साथ भाग चुका है.

जितेंद्र की मानें तो, राहुल ने ऐसी हरकत तीसरी बार की है. पहले एक युवती के साथ भागा था, लेकिन वापस लौट आया था. दूसरी बाद किसी और युवती के भागा, तब भी वापस लौट आया. इस बार तो मेरी ही बीवी को लेकर भाग गया. उसकी कैरेक्टर पहले से ही अच्छा नहीं था. मुझे खुद राहुल के गांव वाले फोन कर करके उसकी करतूतों के बारे में बता रहे हैं.

राहुल के होने वाले ससुर जितेंद्र ने कहा- पहले जब राहुल ने दो महिलाएं को भगाया था, तब थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई थी. इसलिए ये बातें पहले सामने नहीं आईं. लेकिन धीरे-धीरे अब उसकी करतूतों का हमें पता चल रहा है. हम चाहते हैं कि राहुल के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लिया जाए. मेरी पत्नी भी उतनी ही कसूरवार है. उसके खिलाफ भी सख्त एक्शन हो.

जितेंद्र ने कहा- एक तरह ये यह अच्छा भी हुआ कि मेरी बेटी शिवानी की जिंदगी तबाह होने से बच गई. राहुल से उसकी शादी हो जाती तो शिवानी की जिंदगी खराब हो जाती. शिवानी फिलहाल सदमे में हैं. उसे भी खुद यकीन नहीं हो पा रहा कि उसकी ही मां उसके होने वाले दूल्हे संग भाग जाएगी.

बीवी का फैसला मैं करूंगा

दुल्हन शिवानी के पिता ने कहा- मैं चाहता हूं कि बस एक बार मेरी बीवी को मेरे सामने लाया जाए. उसका फैसला तो मैं खुद ही करूंगा. मैंने अपनी बीवी से रिश्ता खत्म कर लिया है. उसे जहां जिसके साथ जाना है वो जाए. बस घर से जो 5 लाख के गहने और 3 लाख रुपये कैश लेकर भागी है, वो हमें वापस मिलना चाहिए.

बिहार रवाना हुई पुलिस टीम

फिलहाल पुलिस की तीन टीमें मामले की जांच कर रही हैं. बिहार के लिए पुलिस की टीम रवाना हो चुकी है. देखना होगा कि कब दोनों गिरफ्तार होते हैं. सास दामाद की जोड़ी 6 अप्रैल को भागी थी. 16 अप्रैल को राहुल की शादी शिवानी से होनी थी, लेकिन उससे पहले वो अपनी ही होने वाली सास के साथ भाग गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.