Logo
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
Header Ad

राजनीति में कदम रखेंगे Singer Mankirt Aulakh! कौन सी पार्टी कर रही Approach

0

पंजाब में बाढ़ के दौरान जरूरतमंदों की व्यक्तिगत रूप से मदद करके सुर्खियों में आए पंजाबी गायक मनकीरत औलख को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, जहां मुश्किल घड़ी में मनकीरत औलख की सेवा भावना की चौतरफा तारीफ हो रही है, वहीं उनके राजनीति में आने को लेकर भी नई चर्चा छिड़ गई है। गायक मनकीरत औलख के राजनीतिक में आने को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। लेकिन खास बातचीत में मनकीरत औलख ने इन अफवाहों पर पूरी तरह से विराम लगा दिया है। गायक ने कहा कि वह राजनीति में नहीं आ रहे हैं। भविष्य में राजनीति में आने से साफ इनकार कर दिया।

राजनीति में आने से सीधा इनकार

मनकीरत औलख से सबसे अहम सवाल पूछा गया कि क्या वह राजनीति में आएंगे या उनके पीछे BJP या आम आदमी पार्टी (AAP) जैसी किसी पार्टी का कोई नेता है। कौन से पार्टी उनसे सम्पर्क कर रही है। इसका जवाब देते हुए गायक औलख ने स्पष्ट किया, “नहीं, हमने भगवान को जान देनी है।” उन्होंने कहा कि, वह एक कलाकार हैं और जीवन भर कलाकार ही बने रहना चाहते हैं। वह बुढ़ापे में भी ‘सुपर-डुपर हिट’ गाने रिलीज करना चाहते हैं।

राजनीति से दूर रहने के प्रमुख कारण

मनकीरत औलख ने कहा कि उन्हें सभी राजनीतिक दलों से प्यार है, चाहे वह भाजपा हो, आम आदमी पार्टी हो, सुखबीर बादल हो या कांग्रेस। उन्होंने अखिलेश यादव की पार्टी के प्रति अपने प्रेम का भी जिक्र किया, क्योंकि वह एक कलाकार हैं और पूरे भारत में सभी के प्रति उनके मन में प्रेम है। राजनीति से दूर रहने का मुख्य कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि अगर वह चुनाव में उतरेंगे, तो उनके प्रशंसक इतने ज्यादा नहीं होंगे, क्योंकि उन पर किसी पार्टी द्वारा हमला किया जाएगा। राजनीति में कभी-कभी ऐसे काम करने पड़ते हैं जो इंसान को अपने स्वभाव के विरुद्ध जाकर करने पड़ते हैं या ‘बुरे काम’ करने पड़ते हैं और “इसलिए मैं इन कामों के लिए नहीं बना हूं”।

Leave A Reply

Your email address will not be published.