Logo
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
Header Ad

युवती पर पड़ोसी ने फेंका खौलता तेल, गंभीर रूप से झुलसी; आरोपी अरेस्ट

उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां युवकों ने अपने पड़ोसियों पर खौलता हुआ तेल फेंक दिया है. बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच पहले से पुरानी रंजिश चली आ रही थी. इस हमले में एक युवती गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों युवकों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवती पर पड़ोसियों ने खौलता हुआ फेंक दिया है. पीड़ित युवती पड़ोसी के घर से वापस लौट रही थी. जब वह गली में चाउमीन के ठेले के पास पहुंची. तभी वहां खड़े दो युवकों ने अचानक उस पर खौलता हुआ तेल फेंक दिया. युवती की चीख सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया.

युवती की हालत नाजुक

पीड़िता के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए डॉक्टरों ने बताया कि युवती के चेहरे, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सा बुरी तरह से जल गया है. डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि युवती और आरोपियों के परिवारों के बीच काफी समय से आपसी रंजिश चली आ रही थी. कई बार पहले भी दोनों पक्षों के बीच झगड़े हो चुके थे. लेकिन इस बार मामला हिंसक हो गया, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी.

आरोपी युवक अरेस्ट

मामले की सूचना मिलते ही फतेगंज पश्चिमी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. युवती के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है. घटना के बाद से इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल है. इस घटना से लोग काफी गुस्साएं हुए हैं. पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि आरोपियों को सख्त सजा दी जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.