Logo
ब्रेकिंग
Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क... Chhindwara Patalkot School: पातालकोट में दावों की खुली पोल, 5 साल से छप्पर वाले कच्चे मकान में पढ़ने... सागर कांड के बाद छतरपुर प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध शराब कारोबारियों पर संयुक्त प्रहार साइबर ठगी की रकम पर MP हाईकोर्ट सख्त: ATM से कैश निकालने पर बायोमेट्रिक या फेस स्कैन लागू करने का सु... सीहोर के वॉटर फिल्टर प्लांट में क्लोरीन गैस का रिसाव: ग्रामीणों में मची अफरातफरी, अस्पताल में भर्ती
Header Ad

मुरैना में युवक ने की फायरिंग, 6 साल के मासूम को लगी गोली, हुई मौत

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक बार फिर गोली चल गई, एक शादी समारोह के दौरान देसी कट्टे से चली गोली ने 6 साल के गप्पू की जान ले ली, जिस घर में शादी की शहनाइयां गूंज रहीं थी वहां अब मातम पसर चुका है। मुरैना जिले के जौरा तहसील की शिवहरे धर्मशाला में मंगलवार की शाम को एक शादी समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें बारात जब दरवाजा की परंपरा को निभा रही थी तभी उस समय चली गोली ने वहां का पूरा नजारा ही बदल दिया। देसी कट्टे से हुए फायर ने 6 साल के गप्पू की जान ले ली। पुलिस अब पूरे मामले के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है, इस दौरान एक आरोपी का नाम भी सामने आया है। पुलिस जल्द ही जांच के बाद निष्कर्ष पर पहुंचेगी।

जिले के बागचीनी निवासी शालू पति संजय शाक्य अपने 6 साल के बेटे ध्यान उर्फ गप्पू को लेकर शादी समारोह में शामिल होने के लिए जौरा की शिवहरे धर्मशाला में पहुंची थी। यहां जब दरवाजे पर बारात पहुंची तभी चली एक गोली गेट पर खड़े बच्चे ध्यान उर्फ गप्पू की छाती में जा लगी और वह बिन पानी मछली की तरह तड़पने लगा। लोगों ने तत्काल उसे इलाज के लिए जौरा अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं जौरा थाना प्रभारी उदयभान सिंह यादव ने बताया कि हम सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचे थे, बैंड वाली गली जौरा में यह घटना हुई है, शिवहरे धर्मशाला के सामने हरिदास शाक्य और ब्रजेश शाक्य का घर है। हरिदास के यहां शादी थी, वहां 6 साल का बच्चा अपने दादा के साथ शादी में आया हुआ था, बच्चा बागचीनी का रहने वाला है, खाना खाने के बाद बच्चा धर्मशाला से बाहर आया था। अपने परिजन के साथ इसी दौरान अभिषेक पुत्र ब्रजेश शाक्य ने बाहर कट्टे से फायर किया और गोली बच्चे को लगी उसे इलाज के लिए भेजा और वह इलाज के दौरान मृत हो गया। आरोपी नामजद कर लिए हैं, एफआईआर अभिषेक पुत्र ब्रजेश शाक्य के खिलाफ कर ली गई है, आरोपियों की तलाश जारी है फिलहाल परिवार फरार है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.