Logo
ब्रेकिंग
15 दिन तक कुएं में फंसा रहा खतरनाक रसेल वाइपर, कैरेट के सहारे हुआ सफल रेस्क्यू एनसीसी बॉयज़ भर्ती में 49 कैडेट चयनित, फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद बनी मेरिट 40 अपराधों वाले हिस्ट्रीशीटर भीम पर ₹10 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की तलाश,पेट्रोल पंप काण्ड में भी ... रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू
Header Ad

मुरैना में भीषण सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर – ट्रॉली और कार की भिड़ंत, 8 लोगों की हालत गंभीर

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई थी। बताया जा रहा है कि इस घटना में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

 ट्रैक्टर-ट्रॉली से करह धाम मंदिर पर दर्शन कर भंडारा खाने जा रहे श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। यह घटना सुमावली थाना क्षेत्र में आने वाले बगियापुरा की है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे ट्रॉली में सवार सभी श्रद्धालु घायल हो गए।

सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। इसके बाद पुलिस और मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने ट्रॉली के नीचे दबे सभी घायल श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। 8 लोग गंभीर घायल थे, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सभी घायल बिरुआ गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.