Logo
ब्रेकिंग
Raipur Election Commissioners Meet: नवा रायपुर अटल नगर में 11 साल बाद राष्ट्रीय सम्मेलन, डिजिटल तकनी... Kawardha Sugarcane Farmers Update: शक्कर कारखाना में सरदार पटेल की प्रतिमा का भूमिपूजन, किसानों को र... Sudivya Kumar Sonu Shraddha: गुरुवार को होगा दिवंगत नेता का द्वादश श्राद्ध, प्रशासन ने सुरक्षा और ट्... Jharkhand School Sports News: खेलो झारखंड का कमाल, जूडो में नेशनल ट्रायल के लिए रायपुर रवाना हुए दो ... Caspian Cobra Snake Bite India: हिमाचल प्रदेश में कैस्पियन कोबरा के डसने से दो लोगों की मौत, देश का ... Kainchi Dham Connectivity Update: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, काठगोदाम और ज्योलीकोट से जुड़ेगा ... Pithoragarh Lineman Death: शटडाउन लेने के बाद भी पोल पर चढ़े लाइनमैन की करंट लगने से मौत, ग्रामीणों ... IAS Tukaram Munde Exposes Hospital Bills: 11.50 रुपये का IV सेट 325 में क्यों? मेडिकल कंज्यूमेबल्स क... Yogi Government News: ओपी राजभर और अफसरों के बीच बढ़ा विवाद, जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों हो रह... Box Murder Mystery Lucknow: बेरहमी से हत्या कर बक्से में ठूंसकर फेंका गया शव, मोहनलालगंज और निगोहां ...
Header Ad

मुंबई की मस्जिदों में लाउडस्पीकर के खिलाफ एक्शन में पुलिस, नियम तोड़ने वालों को थमा रही नोटिस

मुंबई में मस्जिदों पर लगे लाउड स्पीकर से अजान कि आवाज़ आने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है. सोमवार (17 फरवरी) को पुलिस जांच के लिए सड़कों पर उतरी. मस्जिदों के सामने अज़ान शुरू होने के पहले और बाद में पुलिस डेसिबल मीटर के साथ लाइव जांच कर रही है. इस दौरान जिन मस्जिदों द्वारा कानून का उल्लंघन किया जा रहा है पुलिस उनको नोटिस थमा रही है. टीवी 9 भारतवर्ष ने भी मस्जिदों पर लगे गैर कानूनी लाउड स्पीकर और सुप्रीम कोर्ट के तयशुदा मानक से ज्यादा आवाज का रियलिटी चेक किया.

सल बीजेपी ने मुंबई की मस्जिदों में लगे लाउड स्पीकरों से होने वाले अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ अभियान शुरू किया है. पार्टी ने बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए स्वीकार्य स्तर से ज्यादा शोर मचाने वाली मस्जिदों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. बीजेपी के पूर्व सांसद किरीट सोमैया और पार्टी के अन्य नेता लाउडस्पीकर के शोर को लेकर लगातार आक्रामक हैं.

मस्जिद प्रबंधन को पुलिस थमा रही नोटिस

अब तक बीजेपी डेलिगेशन भांडुप,घाटकोपर और विक्रोली पुलिस थानों में जाकर इनके इलाकों में जिन मस्जिदों में बिना अनुमति लाउड स्पीकर लगाए गए हैं उनके खिलाफ पुलिस को एक्शन लेने के लिए शिकायत कर चुके हैं. वहीं पुलिस ने भी ऐसे मस्जिद प्रबंधन कमिटी को नोटिस देना शुरू कर दिया है जो बिना अनुमति लाउड स्पीकर लगाकर अज़ान करते है. इसके साथ ही पुलिस उन्हें भी नोटिस दे रही है जो परमिशन लेकर लाउड स्पीकर लगाए हैं लेकिन तयशुदा डेसिबल के मानक का उल्लंघन कर रहे हैं.

बीजेपी ने दर्ज कराई शिकायत

सोमवार (17 फरवरी) को बीजेपी ने घाटकोपर पुलिस स्टेशन में एक बार फिर से शिकायत की थी. जिसके बाद घाटकोपर पुलिस ने उन तमाम मस्जिदों को नोटिस देना शुरू किया है जो बिना पुलिस अनुमति के मस्जिदों पर लाउडस्पीकर लगाए है. पुलिस ने घाटकोपर की नूर के तैयबा मस्जिद के प्रबंधन कमिटी को नोटिस दिया जिसके बाद मस्जिद कमिटी पुलिस थाने पहुंची और 2 महीने की पेनल्टी भरकर लाउड स्पीकर का परमिशन रिन्यू करवाया.

अज़ान के डेसिबल को नाप रही पुलिस

वहीं घाटकोपर पुलिस ने अपने इलाके के सभी मस्जिदों के लाउड स्पीकर अज़ान के डेसिबल को नापना भी शुरू कर दिया है. टीवी9 भारतवर्ष की टीम जब चिराग नगर पहुंची तब 2 से 3 मस्जिदों के सामने मुंबई पुलिस पहले ही सड़क पर मौजूद थी. इस दौरान पुलिस गाड़ियों, हवाई जहाज के शोर को डेसिबल मीटर पर नाप रही थी और इसके बाद जब अज़ान शुरू हुई तब अज़ान के डेसिबल को भी मीटर पर नापा. सड़क पर गाड़ियों और हवाई जहाज के शोर का डेसिबल यानी शोर 85 से 90 तक बता रहा था. जबकि जब अज़ान शुरू हुई तब डेसिबल 70 से 75 के बीच था. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार जो लाउडस्पीकर के लिए मानक तय हुआ है वो 55 से 75 के बीच ही रहना चाहिए.

बीते 15 फरवरी को बीजेपी डेलिगेशन ने विक्रोली पार्क साइट पुलिस स्टेशन का दौरा किया था. इस क्षेत्र के आनंदगढ़ नाका स्थित अक्सा मस्जिद, बम खाना स्थित मदीना मस्जिद और हनुमान नगर स्थित दारुल अमन मस्जिद में लगाए गए लाउडस्पीकर की आवाज़ कानूनी रूप से स्वीकृत डेसीबल सीमा, शोर स्तर और वॉल्यूम से कहीं अधिक होती है. पुलिस ने बताया कि विक्रोली की मदीना मस्जिद और दारुल अमन मस्जिद ने लाउडस्पीकर की कोई अनुमति नहीं ली है इस पर कार्रवाई की जाएगी.

कई मस्जिदों से वसूली गई पेनल्टी

इस बीच पुलिस को चिराग नगर की सफा फाउंडेशन मस्जिद और नूर के तैयबा मस्जिद के बाहर दोपहर की जोहर की अज़ान के समय लाउड स्पीकर पर डेसिबल तय शुदा मानक के अंदर ही मिला. पुलिस ने बताया कि जो नॉइस पॉल्युशन के मानक का पालन नहीं कर रहे ऐसे मस्जिदों और धार्मिक स्थलों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है. पुलिस के मुताबिक अब तक कई मस्जिदों को नोटिस दिया जा चुका है जबकि कई मस्जिदों से कानून का उल्लंघन करने के कारण पेनल्टी भी वसूली गई है.

वहीं बीजेपी डेलिगेशन ने पुलिस को बताया कि घाटकोपर में एक भी मस्जिद को लाउडस्पीकर की इजाजत नहीं है. हिंदू, मुस्लिम, छोटे बच्चे, वरिष्ठ नागरिक ये सब लोग यहां रहते हैं. पार्टी का कहना है कि सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक इन मस्जिदों पर लगे अवैध लाउड स्पीकरों के शोर से लोगों को परेशानी हो रही है. बीजेपी मस्जिद विंग ने कहा कि ये नहीं चलेगा. पुलिस को ऐसे अवैध लाउड स्पीकरों को तुरंत हटाना चाहिए. इसके साथ ही विंग ने घाटकोपर की चिराग नगर बस्ती में 4 महीने पहले बनी मस्जिद पर भी कार्रवाई की मांग की. पार्टी का कहना है कि इस मस्जिद पर 12 लाउडस्पीकर लगाए गए हैं.

‘ये सब चुनावी स्टंट है…’

इधर जामा मस्जिद कमिटी के मुख्य प्रबंधक और पूर्व मंत्री नसीम खान ने आरोप लगाया कि ये सब चुनावी स्टंटबाजी है. उन्होंने कहा कि बीएमसी चुनाव आ रहे हैं ऐसे में सिर्फ माहौल खराब करने के लिए ये सब कुछ किया जा रहा है. ताकि चुनाव में पार्टी को फायदा मिल सके.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.