Logo
ब्रेकिंग
हाईवे पर अचानक बिगड़ी ट्रक चालक की तबीयत, परिवहन चेक पॉइंट स्टाफ ने अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का संदिग्ध शव मिला: TMC ऑफिस में फंदे से लटके मिले, ... दिल्ली में महिलाओं को बड़ी राहत: DTC पिंक सहेली कार्ड बनवाने की अंतिम तारीख 15 दिन बढ़ी, 1 सितंबर से... एटा के करोड़पति रहे बुजुर्ग की लावारिस मौत: परिवार ने शव लेने से किया इनकार, 'रक्तदाता समूह' ने किया... झारखंड में बड़ा रेल हादसा टला: सिल्ली-बोकारो रेलखंड पर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की बोगी बेपटरी, सभी... दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की चाकू घोंपकर दिनदहाड़े हत्या: आरोपी फरार, सीसीटीवी खंगाल रह... भोपाल में हाई-वोल्टेज पारिवारिक ड्रामा: नाइट शिफ्ट पर निकले पति ने मोमोज के ठेले पर देखा पत्नी का सच कर्नाटक के कोलार में 50 करोड़ की महाठगी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड दंपति समेत 4 गिरफ्तार बैतूल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, कलेक्टर ने फहराया तिरंगा आने वाली पीढी को सच्चे इतिहास से परिचित कराना आवश्यक - खंडेलवाल, विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर परिज...
Header Ad

ग्रेटर नोएडा से गाजियाबाद जाना होगा अब मुश्किल, बंद होने जा रहा ये रास्ता, किस रूट से जा सकेंगे?

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से शाहबेरी रोड को जोड़ने वाले रास्ते को बंद किया जाने वाला है. शाहबेरी गांव की सड़क को चौड़ा करने का काम करने के लिए ऐसा किया जा रहा है. इसके लिए यातायात पुलिस की ओर से जगह-जगह पर चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं, जिसमें लोगों से अपील की गई है कि बंद रास्ते से न जाकर दूसरे मार्ग को चुनें. हालांकि एक साथ सभी रास्तों को बंद नहीं किया जाएगा. एक समय पर एक ही लेन को बंद किया जाएगा और दूसरी से यातायात चालू रहेगा.

अब जल्द ही ग्रेनो वेस्ट के शाहबेरी को गाजियाबाद से जोड़ने वाले रास्ते को बंद करने की तारीख गाजियाबाद और जिले की यातायात पुलिस तारीख तय करेंगी, लेकिन इससे स्थानीय लोगों को परेशानी न हो. इसलिए उन्हें निकलने की सुविधा दी जाएगी. आमतौर पर गाजियाबाद से नोएडा जाने वाले लोग ग्रेनो वेस्ट से होकर ही गुजरते हैं. यहां से ज्यादातर लोग शाहबेरी से क्रॉसिंग रिपब्लिक वाले रास्ते का ही इस्तेमाल करते हैं, जिस वजह से इस रास्ते पर जाम की स्थिति बनी रहती है.

6 महीने पहले टेंडर हो चुका जारी

इसी जाम से निजात पाने के लिए प्राधिकरण शाहबेरी रोड को चौड़ा करने का फैसला लिया है. शाहबेरी गांव की रोड को एक से डेढ़ मीटर चौड़ा किया जाएगा. ट्रैफिक की वजह से ही इस रोड का काम नहीं हो पा रहा है, जबकि इसका टेंडर भी 6 महीने पहले ही जारी हो चुका है. अब गाड़ियों को रोककर ही इस रोड के काम को किया जाएगा, जिसके लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्ट करना शुरू कर दिया है.

20 जगहों पर लगे चेतावनी बोर्ड

शाहबेरी रोड को बंद करने और लोगों को अलर्ट करने के लिए चेतावनी बोर्ड 20 जगहों पर लगाए गए हैं. शाहबेरी रोड की जगह ताज एक्सप्रेस वे का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है. हालांकि अभी रास्ता बंद नहीं किया जाएगा. जब इस रोड के चौड़ीकरण का काम शुरू किया जाएगा तो ये 20 दिन तक चलेगा और इसे दो फेज में किया जाएगा. इस दौरान शाहबेरी की जगह तिगरी और बहलोलपुर वाले रास्ते का इस्तेमाल करने की अपील की गई है. क्रॉसिंग जाने वाले गौड़ सिटी के पास से होकर जाने वाले रास्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.