Logo
ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
Header Ad

महिला सरपंच के पति की गोली मारकर ह/त्या, माहौल तनावपूर्ण

पंजाब में एक बार फायरिंग की घटना सामने आई है, जहां महिला सरपंच के पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पूरी घटना अबोहर से सामने आई है, जहां पंचायत के दौरान महिला सरपंच के पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार अबोहर के कलर खेड़ा में नाले की निकासी को लेकर विवाद चल रहा था, जिसको लेकर आज पंचायत थी इस दौरान वहां पर मौजूद एक व्यक्ति ने सरपंच के पति पर गोली चला दी, जिसके बाद उन्हें तुरन्त अस्पताल ले जाया गया, डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान शंकर के रूप में हुई जोकि महिला सरपंच का पति है। बताया जा रहा है कि आज शाम मृतक के भतीजे का शादी है और उससे पहले ही ये घटना हो गई, जिससे परिवार की खुशियां मातम में बदल गई।

ये भी जानकारी मिली है कि नाले के पानी की निकासी को लेकर विवाद चल रहा था, जिसको लेकर आज पंचायत थी। इस दौरान पहले दोनों पक्षों में बहस हुई, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण भी हो गया। इसके बाद वहां पर मौजूद व्यक्ति ने देखते ही देखते सरपंच के पति शंकर पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.