Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

महाराष्ट्र: पिता ने एक-एक कर 4 बच्चों को कुएं में फेंका, फिर खुद कूदकर दे दी जान… अहिल्यानगर में 5 मौतों से हड़कंप, वजह क्या?

अक्सर पति-पत्नी के बीच के झगड़े में बच्चे पिसते हैं. ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के अहिल्यानगर से सामने आया है, जहां एक शख्स की अपनी पत्नी के साथ लड़ाई हो गई, जिसके बाद उसने पहले अपने चारों बच्चों को कुएं में फेंक दिया और उनकी हत्या कर दी. इसके बाद भी खुद भी कुएं में कूदकर जान दे दी. मृतक बच्चों में तीन बेटी और एक बेटा शामिल था, जो महज 6 से 9 साल तक की उम्र के थे.

एक साथ पांच मौतों से इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक शख्स की पहचान अरुण काले के रूप में हुई है, जो श्रीगोन्दा तहसील के चिखली कोरेगांव का रहने वाला था. उसके बच्चे आश्रमशाला में पढ़ रहे थे. शनिवार को अरुण काले की अपने पत्नी के साथ लड़ाई हो गई थी. पत्नी से झगड़ने के बाद अरुण अपने बच्चों के पास गया और उन्हें बाइक पर बैठाकर खेत के एक कुएं में ले गया.

बच्चों को पढ़ते हुए ले गया था पिता

अरुण बच्चों को लेने के लिए आश्रमशाला गया, जहां चारों बच्चे पढ़ रहे थे. उसने चारों को बाइक पर बैठाया और शिरडी से 10 किलोमीटर दूर कोराहले गांव के एक खेत के कुएं में ले गया. यहीं आकर उसने पहले बच्चों को एक-एक कर कुएं में फेंका और इसके बाद खुद भी कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली. जब काफी देर तक बच्चे पढ़कर घर नहीं लौटे और अरुण भी वापस नहीं आया तो परिजनों ने उन्हें ढूंढ़ना शुरू किया.

शवों को कुएं से बाहर निकाला

परिजनों ने पुलिस को भी मामला की जानकारी दी, जिसके बाद अरुण और बच्चों की तलाश पुलिस ने शुरू की और कुएं से उनके शव बरामद किए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पांचों के शवों को कुएं से बाहर निकाला. बच्चों और अरुण पांचों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. अरुण को जब कुएं से बाहर निकाला गया तो उसका एक हाथ और एक पैर रस्सी से बंधा हुआ था. पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और पूछताछ की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.