Logo
ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
Header Ad

महज 10 रुपए की सब्जी के लिए हत्या! भंडारे में खूनी खेल में युवक की चाकू मारकर ले ली जान

इंदौर: इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में हत्या का एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां मामूली सी बात पर एक युवक की जान ले ली गई। घटना शुक्रवार रात की है। जहां भंडारे के दौरान सेव सब्जी नहीं देने पर जीजा साले ने अपने एक साथी के साथ मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

इन दिनों इंदौर शहर में हत्याओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार रात इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के कुलकर्णी भट्टा में रहने वाले धर्मेन्द्र उर्फ गोलू और उसका भाई भोलेनाथ बाबा के भंडारे में खाना खाने गया था। जहां उसने अपने भाई को 10 रुपए की सेव सब्जी के साथ खाने के लिए लाकर दी तभी वहां खाना खा रहे संजय, अभिषेक और आकाश ने सेव मांगी लेकिन गोलू ने उन्हें सेव देने से मना कर दिया जिसके चलते उनमें विवाद हो गया।

भंडारे में मौजूद लोगों ने समझाइश देकर उन्हें विवाद करने से रोक दिया। रात को फिर गोलू भंडारे में खाना खाने गया तो संजय आकाश और अभिषेक से कहासुनी हो गई जिसके चलते आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल गोलू की हॉस्पिटल पहुंचने के कुछ देर मौत हो गई। आरोपी अभिषेक और आकाश रिश्ते में जीजा-साले बताए जा रहे हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.