Logo
ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
Header Ad

भोपाल में आप के ऑफिस पर लगा ताला, 4 महीने से नहीं दिया था किराया

आम आदमी पार्टी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है. अब इस हार का असर दूसरे राज्यों में भी देखने को मिलने लगा है. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आप पार्टी के ऑफिस में ताला लगा दिया गया है. मामला किराए से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है.

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आम आदमी पार्टी का प्रदेश कार्यालय सुभाष नगर में स्थित है. जहां पिछले लंबे समय से प्रदेश की आप की राजनीति चल रही थी. जहां अब मकान मालिक ने किराया नहीं मिलने से ऑफिस के गेट पर ताला लगा दिया. बताया जा रहा है कि पिछले 4 महीनों से आप पार्टी ने ऑफिस का किराया नहीं दिया है.

मकान मालिक ने लगाए कई गंभीर आरोप

मकान मालिक विवेक गंगलानी ने बताया कि पार्टी कार्यालय में चल रही गतिविधियों से आपत्ति है. पार्टी कार्यालय में शराब की पेटियां और दूसरी गतिविधियों पर मकान मालिक ने नाराजगी जताई है. मकान खाली कराने पर आम आदमी पार्टी के लोगों ने दी गंगलानी को धमकी भी दी है. मालिक का कहना है कि दफ्तर का किराया और बिजली बिल भी नहीं भरा है. विवेक ने कहा कि अब मैं पुलिस थाने में शिकायत करूंगा. कानून का सहारा लेना जरूरी है.

कौन हैं आप का एमपी प्रदेश अध्यक्ष

मध्य प्रदेश में सिंगरौली की महापौर रानी अग्रवाल आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष हैं. उन्होंने निकाय चुनाव में आप के टिकट पर महापौर का चुनाव जीतकर एमपी में आप की एंट्री कराई थी. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कुछ गलतफहमी के कारण ये हो रहा है. 5 तारीख को मैं वहां बैठक करूंगी और मीडिया से भी बात करेंगे.हालांकि पार्टी के दूसरे पदाधिकारियों ने भी फिलहाल जानकारी से इंकार किया है. हाल ही में दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी के कई दिग्गज नेताओं को चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.