Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

भीम आर्मी और गोंडवाना समाज का आंदोलन, घेराव के मद्देनजर हाई अलर्ट पर पुलिस

0

कवर्धा: कबीरधाम कलेक्ट्रेट पर आज छत्तीसगढ़ गोंडवाना समाज और भीम आर्मी के कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे. भारत एकता मिशन के नेतृत्व में ये प्रदर्शन किया जाएगा. भीमा आर्मी और गोंडवाना समाज अपनी अलग अलग मांगों को लेकर एकजुट तरीके से अपनी आवाज बुलंद करेंगे. कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन पर के बाद भीम आर्मी और गोंडवाना समाज के लोग जिला प्रशासन का पुतला भी दहन करेंगे. पुतला दहन के कार्यक्रम और घेराव की तैयारियों के मद्देनजर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं. चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनाती गई है. त्योहार के मद्देनजर किसी तरह के हंगामे के आसार नहीं बनें इसकी व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से की गई है.

कलेक्ट्रेट घेराव और पुतला दहन की तैयारी: प्रदर्शन की वजह से किसी तरह के हंगामे की स्थिति नहीं बने इसका इंतजाम किया गया है. कलेक्ट्रेट की ओर जाने वाले सभी रास्तों को बैरिकेडिंग के जरिए बंद किया गया है. लोगों को रोकने के लिए डबल लेयर की बैरिकेडिंग की गई है. कलेक्ट्रेट के आस पास जितनी भी दुकानें हैं उनको एहतियात के तौर पर बंद रखने को कहा गया है.

अलर्ट पर पुलिस प्रशासन: धरना प्रदर्शन को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है. शहर में 700 से अधिक पुलिस बल तैनात किए गए हैं. वहीं, जिले भर के सभी थानों के टीआई, एसडीओपी और वरिष्ठ अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं. संभावित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चौक-चौराहों पर पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है. कलेक्ट्रेट क्षेत्र में ड्रोन से निगरानी की जा रही है. फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर मौजूद है ताकि किसी तरह के हालात से तत्काल निपटा जा सके.

क्यों हो रहा है प्रदर्शन: प्रदर्शनकारियों ने पंडरिया के कामठी मंदिर विवाद, बेमेतरा के नवागढ़ में अनुसूचित जाति युवक की हत्या, डोंगरगढ़ बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट से जुड़ी मांगों और आदिवासी युवती से हुए गैंगरेप प्रकरण को लेकर प्रदर्शन की तैयारी की है. बढ़ते अपराध को लेकर भीम आर्मी और गोंडवाना समाज के लोग प्रशासन से नाराज हैं. प्रदर्शन की तैयारी में जुटे लोगों का कहना है कि पुलिस और प्रशासन की निष्क्रियता से अपराध का ग्राफ बढ़ा है. वो चाहते हैं कि हर हाल में पीड़ितों को जल्द से जल्द न्याय और मुआवजा मिले.

पुलिस की चेतावनी और अपील: पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को चेतावनी दी है कि विरोध शांतिपूर्ण तरीके से किया जाए, अन्यथा किसी भी प्रकार की अराजकता या सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. प्रदर्शन में 1 हजार से अधिक लोगों की उपस्थिति की संभावना जताई जा रही है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.