Logo
ब्रेकिंग
कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क... Chhindwara Patalkot School: पातालकोट में दावों की खुली पोल, 5 साल से छप्पर वाले कच्चे मकान में पढ़ने... सागर कांड के बाद छतरपुर प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध शराब कारोबारियों पर संयुक्त प्रहार
Header Ad

भिखारी को भी उससे ज्यादा मिल जाएगा… नीतीश कुमार की 400 रुपए की पेंशन पर प्रशांत किशोर का सीधा हमला

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है. सभी दलों ने अपने हक में जनता को साधने के लिए कमर कस ली है. इसी बीच वार-पलटवार का सिलसिला भी जारी है. चुनावी मैदान में उतरे प्रशांत किशोर ने 60 साल से ज्यादा की उम्र के लोगों को दी जाने वाली 400 रुपये की पेंशन पर सीधा हमला किया है.

प्रशांत किशोर ने 400 रुपये की पेंशन को लेकर कहा कि भिखारी को भी उससे ज्यादा मिल जाएगा. नीतीश सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने पेंशन, रोजगार, शिक्षा को लेकर उन्हें घेरा. इसी के साथ उन्होंने रोजगार, शिक्षा को लेकर भी संकल्प लिए और जनता से कई वादे किए.

पीके ने रोजगार को लेकर किया वादा

प्रशांत किशोर ने बेगुसराय में जनता को संबोधित करते हुए सबसे पहले रोजगार को लेकर वादा किया. उन्होंने कहा, इस बार दीवाली, छठ में घर आओगे तो 10-12 हजार के रोजी-रोजगार मजदूरी के लिए अब आपको बिहार, बेगुसराय छोड़कर दूसरे प्रदेश में नहीं जाना पड़ेगा. यह प्रशांत किशोर का वादा है.

पेंशन पर नीतीश सरकार पर हमला

पीके ने दूसरा संकल्प लेते हुए कहा, छठ त्योहार मनाने के एक महीने के बाद जिसकी उम्र 60 साल से ज्यादा है. इस समय नीतीश कुमार पेंशन के नाम पर उसको 400 रुपये दे रहे हैं. पीके ने 400 रुपये को भीख बताया. उन्होंने कहा अगर भिखारी सड़क पर बैठ जाए उसको भी 400 रुपये से ज्यादा महीने में मिलेगा. महंगाई के जमाने में 400 रुपये भीख दे रहे हैं. पीके ने लोगों से वादा करते हुए कहा, छठ के बाद जब जनता का राज बनेगा तो दिसंबर 2025 से 60 बरस से ज्यादा के हर महिला-पुरुष को 400 रुपये नहीं बल्कि 2 हजार रुपये महीना पेंशन की व्यवस्था की जाएगी.

शिक्षा को लेकर संकल्प

जन सुराज पार्टी के संस्थापक पीके ने शिक्षा को लेकर भी लोगों से वादा किया. उन्होंने कहा, दिसंबर से जिसका बच्चा 15 साल से कम उम्र का है. हर गरीब को यह व्यवस्था होगी कि आप अपने बच्चे को प्राइवेट अंग्रेजी स्कूल में भेजिए. स्कूल की फीस सरकार की तरफ से भरी जाएगी ताकि गरीब से गरीब का बच्चा भी अंग्रेजी स्कूल में पढ़ सके.

साथ ही पीके ने बाकी दलों पर सीधा हमला किया. उन्होंने कहा, 5 किलो अनाज चाहिए या फिर रोजगार चाहिए. पढ़ाई चाहिए कि जात का नेता चाहिए. लालू, नीतीश ,मोदी का राज चाहिए कि जनता का राज चाहिए.

प्रशांत किशोर इस समय बिहार में बदलाव यात्रा निकाल रहे हैं. उनकी यह यात्रा सिताब, दियारा से शुरू हुई जोकि अब तक कई जगह पहुंच गई है. अपनी सभा के दौरान पीके सभी दलों जेडीयू, आरजेडी और बीजेपी पर जमकर हमला कर रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.