Logo
ब्रेकिंग
बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद
Header Ad

भारी बारिश से पानी-पानी हुई दिल्ली, जलभराव और जाम से त्राहिमाम… अगले दो दिनों तक भारी बारिश का है अलर्ट

दिल्ली और उसके आसपास के एनसीआर के कई इलाकों में आज गुरुवार 14 अगस्त को मौसम ने करवट ली. आज दिल्ली एनसीआर के कई क्षेत्रों में भारी बरसात देखने को मिली. इस बारिश ने प्रदेश का मौसम सुहाना बना दिया. भारी बारिश के कारण APS कालोनी और पड़पड़गंज के साथ-साथ कई इलाकों में जलभराव हो गया, जिसकी वजह से कई जगहों पर जाम लग गया और ट्रैफिक धीमा हो गया.

कनॉट प्लेस, मंडी हाउस, फिरोज शाह रोड, इंडिया गेट, लाजपत नगर, द्वारका, आरके पुरम, लोधी रोड और रोहिणी के साथ-साथ दिल्ली-हरियाणा सीमा समेत क्षेत्रों में तेज बरसात देखने को मिली. दिल्ली में अभी यमुना नदी खतरे के निशान से नीचे बह रही है. मौसम विभाग ने अगले दो से तीन घंटों में देश की राजधानी में भारी बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई है.

आजादी के जश्न में खलल डाल सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में अभी दिल्ली में बारिश का दौर जारी रह सकता है. आईएमडी ने प्रदेश में 20 तारीख तक बारिश होने का अनुमान जताया है. कल 15 अगस्त है. कल भारत अपना स्वतंत्रता दिवस मनाएगा. दिल्ली में बारिश आजादी के जश्न में खलल डाल सकती है. कल दिल्ली में आसमान में बादलों का डेरा रह सकता है. साथ ही एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.

फिलहाल नहीं थमेगा बारिश का सिलसिला

स्वतंत्रता दिवस के अगले दिन यानी 16 अगस्त को भी दिल्ली के आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. साथ ही मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. 17 अगस्त को दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. 18 अगस्त को प्रदेश में आंधी के साथ बरसात हो सकती है.

19 अगस्त को भी मौसम विभाग ने दिल्ली में आंधी के साथ बरसात होने की संभावना जताई है. वहीं 20 अगस्त को भी यहांं का मौसम कुछ ऐसा ही रहने की संभावना है. कुल मिलाकर दिल्ली वालों को बारिश के कारण 20 अगस्त तक गर्मी और उमस नहीं सताएगी. यहां मौसम ठंडा रहेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.