Logo
ब्रेकिंग
चांद और शुक्र की नजदीकी ने मोहा मन, 4 डिग्री के कोणीय अंतर पर दिखा अद्भुत नजारा Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत...
Header Ad

भागलपुर में पुलिस पर हमला करने के आरोप में 5 गिरफ्तार, 24 पर FIR, आरोपियों के परिजनों ने दी सफाई

बिहार में अब खाकी वर्दी भी सुरक्षित नहीं है. राज्य में लगातार पुलिसवालों पर हमला हो रहा है. बिहार के अररिया मुंगेर के बाद भागलपुर में भी पुलिस टीम पर हमला हुआ. कहलगांव के अन्तिचक थाना क्षेत्र अंतर्गत कासड़ी माधोरामपुर गाँव में होली की रात को लोगों व बच्चों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. हमले में एएसआई समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हैं. घटना को लेकर मजिस्ट्रेट के बयान पर एफआईआर दर्ज किया गया.

पुलिस ने 24 नामजद व 10 अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया. इसके अलावा 5 अज्ञात पत्थरबाजों को पुलिस ने गिरफ्तार कर हाजत में बंद कर दिया है. गिरफ्तार लोगों के परिजनों का कहना है कि उनका बच्चा या परिवार वाला निर्दोष है जबरन पुलिस उसे उठाकर ले गई है. पुलिसवालों ने पहले मारपीट की थी उसके बाद कुछ बच्चों ने पत्थर फेंके थे.

कानून व्यवस्था पर खड़े हो रहे हैं सवाल

घटना को लेकर लगातार कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. साथ ही सवाल यह भी है कि पुलिस और पब्लिक के बीच सामंजस्य क्यों नहीं है असामाजिक तत्वों में अपराधियों में कानून का खौफ नही है. बीती रात कासडी गांव में दो बच्चों में विवाद हुआ था. विवाद में बच्चों के परिजन कूदे खूब मारपीट की जिसकी सूचना पर अन्तिचक पुलिस के कई जवान मौके पर पहुंचे थे. घटना में छोटे बच्चों , लोगों और महिलाओं ने पुलिस पर पथराव कर दिया. पथराव में 5 पुलिस वाले घायल हुए हैं, वीडियो में साफ नजर आ रहा है की पुलिस के जवान किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागे हैं. घटना का वीडियो बनाने वाले स्थानीय युवक को पत्थरबाजों द्वारा धमकाया जा रहा है.

पुलिस की गाड़ी पर हुआ पथराव

मामले को लेकर गांव के एसडीपीओ कल्याण आनंद ने बताया, “अंतिचक थाना क्षेत्र के कासड़ी गांव में पूर्व से विवाद था. सूचना पर विवाद सुलझाने पुलिस गई थी, जहां अचानक पुलिस की गाड़ी पर पथराव किया गया. हमले में हमारे एक सब इंस्पेक्टर तीन सिपाही और एक चौकीदार घायल हो गए हैं. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम का गठन हुआ, जिसका नेतृत्व में कर रहा था हमने 24 नामजद व 10 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है. मामले में पांच अज्ञात की गिरफ्तारी हो चुकी है उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है. वहीं अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. पुलिस पर हमला कतई बर्दाश्त नहीं होगा हम लोग सख्त कार्रवाई करेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.