Logo
ब्रेकिंग
बैतूल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, कलेक्टर ने फहराया तिरंगा आने वाली पीढी को सच्चे इतिहास से परिचित कराना आवश्यक - खंडेलवाल, विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर परिज... क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला
Header Ad

बेटी मानकर बच्ची को लिया था गोद, 7 साल बाद डॉक्टर पिता ने किया घिनौना कांड, मां भी चुपचाप देखती रही; Video देख कांप जाएगी रूह

हिमाचल की राजधानी शिमला से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक डॉक्टर ने अपनी 10 साल की गोद ली हुई बेटी की बेरहमी से पिटाई कर दी. इसका वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में बच्ची की दर्द भरी चीखें और डर से कांपता शरीर हिला देने वाला है.

आरोपी डॉक्टर चंडीगढ़ के सेक्टर-15 का निवासी है, जो अपनी पत्नी और बेटी के साथ शिमला में रिश्तेदारों के घर आया हुआ था. 14 जून की बच्ची से मारपीट की घटना है. इसी दौरान पड़ोसी ने खिड़की से यह दृश्य देखा और वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जिसमें डॉक्टर बच्ची को डंडे से मारते हुए दिख रहा है. बच्ची घर के कोनों में छिपती रही, मगर डॉक्टर की क्रूरता थमने का नाम नहीं ले रही थी.

कमरे में मौजूद थी मां

हैरत वाली बात तो ये है कि कमरे में मौजूद महिला—संभवत: बच्ची की गोद लेने वाली मां—बस खामोशी से सब देखती रही. बाद में एक और शख्स कमरे में आता है और बच्ची को बचाने की कोशिश करता है, पर डॉक्टर का गुस्सा फिर भी नहीं रुकता.

इस घटना की जानकारी मिलते ही पड़ोसी ने तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई. मामला सामने आने के बाद शिमला और चंडीगढ़ पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की. चंडीगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन शिप्रा बंसल ने इस घटना को बेहद गंभीर बताया और पुलिस व चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को तुरंत जांच के आदेश दिए.

बाल कल्याण समिति ने दंपति को किया तलब

बाल कल्याण समिति ने बच्ची की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए डॉक्टर दंपति को तलब किया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. बच्ची को फिलहाल सुरक्षात्मक निगरानी में रखा गया है. बताया जा रहा है कि बच्ची की उम्र जब तीन साल की थी, तभी उसे दंपति ने गोद लिया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.