Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

बुरी तरह पिटा सोना गिरवी रखने वाली कंपनी का शेयर, अब होल्ड करें या बेच के निकले

गोल्ड लोन का बिजनेस करने वाली कंपनी Muthoot Finance Ltd फाइनेंस के शेयरों में आज दोपहर 2 बजे के आस-पास 7.29% की गिरावट के साथ 2,095.20 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. इसमें सोचने वाली बात ये है कि शेयरों ये मंदी अच्छे तिमाही नतीजों के बाद आई है. बता दें, चौथे तिमाही में Muthoot Finance Ltd का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 1444 करोड़ रुपए रहा है. जो पिछले साल की तुलना में 22 प्रतिशत से ज्यादा है.

इस तिमाही में कंपनी का एसेट अंडर मैनेजमेंट भी साल-दर-साल पर 37 प्रतिशत बढ़कर 1.2 लाख करोड़ रुपए हो गया है. लेकिन तिमाही नतीजों के बाद भी शेयर में आज 7 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली है. चलिए आपको बताते हैं इस गिरावट के पीछे का कारण आखिरकार क्या है.

शेयर में आज गिरावट के पीछे का कारण

Muthoot Finance Ltd कंपनी के शेयर में आज गिरावट के पीछे का कारण एलटीवी से जुड़े नियमों पर RBI के ड्राफ्ट के चलते देखने को मिल रहा है. रिजर्व बैंक ने इस ड्राफ्ट में गाइडलाइन से जुड़ी अनिश्चितता के कारण निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है. इसपर देश के ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने कहा कि निवेशक सतर्क रहे क्योंकि, एलटीवी को लेकर आरबीआई के ड्राफ्ट की गाइडलाइंस अगर लागू हो जाती है तो Muthoot Finance Ltd और अन्य एनबीएफसी के डिसबर्समेंट पर भी असर देखने को मिलेगा. अब जब तक आरबीआई की ओर से फाइनल गाइडलाइन नहीं जारी की जाती तब तक लोगों के बीच ऐसी ही चिंताएं बनी रहेगी.

ब्रोकरेज ने दिया इतना टारगेट

एलटीवी को लेकर जारी चिंताओं के बीच ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म ने Muthoot Finance Ltd शेयर पर अपनी राय दी है. ब्रोकरेज फर्म ने अपने शेयर पर पॉजिटिव नजरिया बरकरार रखा है. वहीं जेफरीज ने Muthoot Finance Ltd पर 2,660 रुपए प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ BUY रेटिंग बरकरार रखी है, बर्नस्टीन ने भी इस शेयर पर 2,500 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.