Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

बिहार: सुपौल में ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ में शामिल हुईं प्रियंका गांधी, मां जानकी मंदिर में भी करेंगी पूजा!

0

कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार में SIR प्रक्रिया के खिलाफ इन दिनों बिहार में ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ निकाल रहे हैं. मंगलवार (26 अगस्त) को , हरतालिका तीज के दिन कांग्रेस प्रियंका गांधी वाड्रा और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी इस यात्रा में शामिल हुए. दो दिन तक इस यात्रा में रहने वाली प्रियंका कल गणेश चतुर्थी के दिन मां जानकी की धरती सीतामढ़ी में भी यात्रा में मौजूद रहेंगी. सूत्रों के मुताबिक, राहुल-प्रियंका मां जानकी के मंदिर भी दर्शन के लिए जाना चाहते हैं. हालांकि, सुरक्षा कारणों, रुट और प्रशासन से अनुमति के वगैर अभी तक इसको लेकर अंतिम फैसला नहीं हुआ है.

महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा नौवें दिन के ब्रेक के बाद आज सुपौल से मधुबनी की तरफ रवाना हुई. इस दौरान राहुल-तेजस्वी के साथ जीप पर प्रियंका गांधी भी नजर आईं. ये पहला मौका था जब प्रियंका इस यात्रा में शामिल हुईं. इस दौरान उन्होंने हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया. प्रियंका की एक झलक पाने के लिए लोगों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी.

प्रियंका ने खास दिनों को चुना

वैसे तो प्रियंका गांधी इस यात्रा में दो दिनों के लिए शामिल होने आईं हैं, लेकिन उन्होंने जिन दिनों और जगहों को चुना वो खास है. पहला दिन मंगलवार और हरतालिका तीज है. रास्ते में बिहार में खासकर महिलाओं के इस त्योहार की झलक भी देखने को मिली. रोड किनारे हाथों में महिलाएं पूजा की थाली लिए खड़ी नजर आईं. कैंप में प्रियंका ने महिलाओं से संवाद किया उनकी समस्याएं सुनीं.

बिहार की महिलाओं से संवाद

यात्रा के दूसरे दिन यानी कल गणेश चतुर्थी है और साथ ही यात्रा सीतामढ़ी मां जानकी की धरती पर प्रवेश करेगी. ये बेहद अहम माना जा रहा है. ऐसे में कांग्रेस के रणनीतिकार इस कोशिश में हैं कि, राहुल, प्रियंका, तेजस्वी मां जानकी के मंदिर के दर्शन कर सकें. महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा का कहना है कि प्रियंका गांधी ने महिलाओं के त्योहार का मौका चुना हैं, वो खुद भी एक नारी शक्ति हैं, वो बिहार की महिलाओं से संवाद भी कर रही हैं और कल वो मां जानकी के दर्शन के लिए भी जाएंगी.

मां जानकी के मंदिर के दर्शन

सूत्रों के मुताबिक, राहुल-प्रियंका मां जानकी के मंदिर दर्शन करने जाना चाहते हैं. यात्रा में कार्यकर्ताओं, नेताओं और लोगों की भीड़ के चलते सुरक्षा और रुट तय करने की कोशिश में उनके रणनीतिकार जुटे हुए हैं, लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते रुट बनाने को लेकर अब तक मंदिर जाना फाइनल नहीं हो सका है. हालांकि रणनीतिकार पूरी कोशिश में हैं कि दर्शन हो सकें.

राम मंदिर नहीं जाने पर बीजेपी ने उठाए सवाल

दरअसल गांधी परिवार के अयोध्या राम मंदिर नहीं जाने के मुद्दे को बीजेपी ने खूब तूल दिया था, तब कांग्रेस ने जवाब में कहा था कि, जब शंकराचार्य नहीं गए जो सनातन धर्म में सबसे अहम हैं, वो आधे अधूरे बने मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करने पर सवाल उठा रहे हैं. कांग्रेस ने कहा था कि ये सिर्फ बीजेपी का मेगा प्रचार का शो है, श्रद्धा या आस्था नहीं. पार्टी ने कहा था कि वैसे भी राम मंदिर का ताला पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने ही खुलवाया था.

Leave A Reply

Your email address will not be published.