Logo
ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
Header Ad

बिहार में राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, कहा- EC का BJP से गठबंधन, मेरे सवालों का आज तक जवाब नहीं मिला

0

इंडिया गठबंधन की तरफ से बिहार में एसआईआर के विरोध में वोटर अधिकार यात्रा निकाली जा रही है. आज 8वें दिन पूर्णिया में राहुल गांधी बुलेट पर सवार हुए इसके साथ ही उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस भी की है. यात्रा में तेजस्वी यादव के साथ-साथ मुकेश सहनी, माले नेता दीपंकर भट्टाचार्य, पप्पू यादव के साथ कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे. अररिया में मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर निशाना साधा है.

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर हमला बोलते हुए कहा कि EC का BJP के साथ गठबंधन है. आजतक मेरे सवालों का जवाब नहीं मिला है. कर्नाटक में मैंने पूछा 1 लाख वोटर कहां से आए इसका जवाब अभी तक चुनाव आयोग नहीं दे पाया.

अनुराग ठाकुर ने कहा फर्जी वोटर जोड़े गए उनसे एफिडेविट नहीं मांगा गया. मैंने कहा वोटर के नाम जोड़े गए मुझसे एफिडेफिस मांगा गया. इलेक्शन कमिश्नर और बीजेपी के बीच में गठबंधन है. छोटे-छोटे बच्चे मुझसे आकर कह रहे हैं वोट चोर गद्दी छोड़. हमारी यात्रा से बिहार का बच्चा-बच्चा पॉलिटिक्स एक्टिवेट हो गया है.

आजतक नहीं मिला जवाब- राहुल

राहुल गांधी ने कहा कि “आज तक चुनाव आयोग की तरफ से किसी सवालों का कोई जवाब नहीं मिला हैं. एक लाख फर्जी मतदाता कहां से आए, कैसे आए, कौन थे? चुनाव आयोग ने इसका जवाब नहीं दिया. मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा था, और इसी दौरान चुनाव आयोग ने कहा कि राहुल गांधी हलफनामा दें और अगर वह हलफनामा नहीं देते हैं, तो हम उसे स्वीकार नहीं करेंगे.

आगे कहा कि कुछ दिनों बाद अनुराग ठाकुर भी ऐसी ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं, लेकिन चुनाव आयोग हलफनामा नहीं मांगता. मीडिया जानता है कि यह चुनाव आयोग किसके साथ खड़ा है. अगर वे निष्पक्ष होते, तो अनुराग ठाकुर से हलफनामा मांगा जाता है. इसलिए यह निष्पक्ष नहीं है…चुनाव आयोग, चुनाव आयुक्त और भाजपा के बीच सांठगांठ है.

महाराष्ट्र- हरियाणा जैसी चोरी बिहार में नहीं होने देंगे

राहुल गांधी ने कहा “यात्रा बहुत सफल रही है और लोग खुद ही आ रहे हैं. यह स्पष्ट है कि वोट चोरी के बारे में हमने जो कुछ भी कहा, बिहार के करोड़ों लोग उस पर विश्वास करते हैं और उसे स्वीकार करते हैं. इसलिए आप यह प्रतिक्रिया देख रहे हैं. चुनाव आयोग का काम सही मतदाता सूची उपलब्ध कराना है और उन्होंने महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक में ऐसा नहीं किया है. हमारा पूरा दबाव चुनाव आयोग के व्यवहार को बदलने का है और हम इसे नहीं छोड़ेंगे. हम आपको बिहार में चुनाव चोरी नहीं करने देंगे. आपने महाराष्ट्र में चोरी की, आपने हरियाणा में चोरी की, कर्नाटक में, हमने स्पष्ट रूप से दिखाया कि वोट चोरी हुए थे. हम इसे यहां नहीं होने देंगे.”

चुनाव आयोग की विश्वसनीयता खत्म- तेजस्वी

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “चुनाव आयोग अब चुनाव आयोग नहीं रहा है, यह गोदी आयोग बन गया है. अब चुनाव आयोग, बीजेपी पार्टी के एक सेल, बीजेपी के एक कार्यकर्ता की तरह काम कर रहा है.

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए, संविधान को बचाने के लिए, वोट के अधिकार को बचाने के लिए और लोगों के अस्तित्व को बचाने के लिए, राहुल गांधी जी और हम सभी इस यात्रा पर निकले हैं. इस यात्रा से एक बात स्पष्ट है कि हमने जमीनी स्तर पर ग्रामीण क्षेत्रों का भी दौरा किया है. चुनाव आयोग की विश्वसनीयता समाप्त हो गई है.”

Leave A Reply

Your email address will not be published.