Logo
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल... Punjab Politics: पंजाब में नशे के खिलाफ BJP का आर-पार का संग्राम; 4 कोनों से शुरू होंगी यात्राएं, जा...
Header Ad

बिहार में जेल नहीं कोर्ट ब्रेक! पेशी पर आए थे 5 कैदी, पुलिस को चकमा देकर 4 फरार

बिहार के समस्तीपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, कोर्ट में चार कुख्यात अपराधियों को पेशी के लिए ले जाया गया था. लेकिन अपराधी मौका देखते ही फरार हो गए. पुलिस के जवानों की निगरानी में पांच अपराधियों को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाया गया था. सिपाही से हाथ छुड़ाकर पांचों अपराधी फरार हो गए. इस मामले से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया. पुलिस के जवानों ने एक को पकड़ लिया है जबकि चार अपराधी फरार हो गए. पुलिस सभी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चला रही है.

समस्तीपुर में जिला कोर्ट परिसर से बुधवार को पेशी के दौरान पांच कैदी फरार हो गए. इनमें से एक कैदी को वहीं पर पकड़ लिया गया. जबकि चार कुख्यात कैदी फरार हो गए. फरार कैदी में नगर थाना क्षेत्र में बीते वर्ष हुए बहुचर्चित अनिल ज्वैलर्स लूटकांड का आरोपी राजनंदन उर्फ छोटू उर्फ हंटर भी शामिल है. वहीं अन्य फरार कैदियों में सरायरंजन थाने में आधा दर्जन लूटकांड समेत अन्य मामलों में आरोपी शामिल है.

पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार, पुलिसकर्मी अपराधियों को कोर्ट में पेशी के लिए लेकर पहुंचे थे. इसी दौरान कोर्ट परिसर स्थित कोर्ट हाजत का गेट खोलने के दौरान सिपाही से हाथ छुड़ाकर पांचों अपराधी भागने की कोशिश करने लगे. वहीं तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक कैदी, जिसका नाम नागेंद्र कुमार है, को मौके पर ही दबोच लिया. नागेंद्र भी फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन बाकी चार कैदी फरार हो गए. फरार हुए चार कैदियों की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र में लूटकांड समेत आधा दर्जन से अधिक मामलों में आरोपी अरविंद सहनी, मनीष कुमार और मंजीत कुमार के रूप में हुई है.

पुलिसकर्मियों पर हो सकता है एक्शन

वहीं कोर्ट परिसर से अपराधियों के फरार होने की इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी संजय पांडेय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है और सघन छापेमारी की जा रही है. पुलिस के अनुसार घटना में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है. वहीं यह सवाल भी उठने लगे हैं कि कोर्ट परिसर जैसी सुरक्षित जगह से कैदी कैसे फरार हो गए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.