Logo
ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
Header Ad

‘बार्डर खोलो.., पूरे देश का मुसलमान लड़ने और शहादत देने के लिए तैयार..’ पहलगाम आतंकी हमले पर मुस्लिमों का फूटा गुस्सा

 भोपाल। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत ने देश को हिला कर रख दिया है। देशभर में हमले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इतना ही नहीं कश्मीर से लेकर देश के हर राज्य में मुस्लिम समाज भी इस हमले की कड़ी निंदा कर रहा है, और तो और गुनहगारों के खिलाफ अवाज उछाते हुए सड़क पर प्रदर्शन करने लगे हैं।

इसी कड़ी में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आतंकी हमले पर मुस्लिमों का गुस्सा फूट पड़ा। मुसलमानों ने कहा कि, बॉर्डर खोल दो, पाकिस्तान पर हमला हो। हिंदुस्तानी सेना ताकतवर सेना है। नाश्ता हमारा दिल्ली में हो और खाना लाहौर में हो। अब मीटिंग करने की जरूरत नहीं है। पानी पर रोक लगाने की जरूरत नहीं है। मुसलमानों ने आगे कहा कि, पूरे देश का मुसलमान लड़ने को तैयार है। हम बॉर्डर पर जाकर लड़ने को तैयार है। बराबरी से जवाब दिया जाना जरूरी है। हमारी नस्ल शहादत वाली है, हम बॉर्डर पर जाकर शहादत देने के लिए तैयार है।

भोपाल के मुसलमानों ने ये कहा है कि, उन्हें आजादी दे दी जाए वो पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों का सफाया कर देंगे। प्रदर्शन में शामिल हुए हर शख्स ने कहा कि मोदी सरकार पाकिस्तान के खिलाफ सख्त एक्शन ले। हर व्यक्ति मोदी सरकार के साथ खड़ा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.