Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

बारिश की फुहारों से होगी जून की विदाई, दिल्ली-UP से लेकर बिहार तक अलर्ट, जानें 20 राज्यों का मौसम

जून खत्म होने को है. इस महीने में मौसम का अलग-अलग रंग देखने को मिला. महीने के कुछ दिन भीषण गर्मी ने दिल्ली-NCR वालों को जहां परेशान किया, वहीं कुछ दिन बारिश की फुहारे भी गिरीं, जिसने गर्मी से राहत दिलाई. हालांकि, मौसम के बदलते मिजाज ने कई बार आईएमडी के पूर्वानुमान को भी गच्चा दिया. ऐसा देखने को मिला कि दिल्ली में आईएमडी ने आंधी-बारिश का अलर्ट तो जारी किया, लेकिन बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी.

आज शुक्रवार यानी कि 27 जून है. मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकौों में गरज के साथ बारिश का अनुमान जताया है. इस दौरान दिल्ली का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आइएमडी के मुताबिक, दिल्ली में अगले 6 दिन यानी कि एक जुलाई तक बारिश की संभावना है.

महाराष्ट्र -गुजरात सहित इन राज्यों का कैसा है मौसम?

आईएमडी के मुताबिक, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में अगले 7 दिनों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. उत्तर-पश्चिम भारत में, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में 27 जून से 2 जुलाई के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की उम्मीद है. पश्चिमी राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में 27 से 29 जून के दौरान, जबकि उत्तर प्रदेश में 28 जून से 2 जुलाई के दौरान भारी वर्षा हो सकती है.

27 जून को जम्मू-कश्मीर में, 27 से 28 जून के दौरान पूर्वी राजस्थान में, 27 से 30 जून के दौरान उत्तराखंड में, 27 और 29 जून को पंजाब में भारी बारिश की संभावना है. उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ-साथ गरज, बिजली और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएं चलने की भी संभावना है.

पूर्वी और मध्य भारत में वर्षा का पूर्वानुमान

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और झारखंड में 27 जून से 2 जुलाई के दौरान भारी वर्षा की संभावना है. गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल में 27-30 जून के दौरान, जबकि विदर्भ में 27 जून को भारी वर्षा हो सकती है. सिक्किम और बिहार में 27-30 जून के दौरान भारी वर्षा की उम्मीद है.

इसके अलावा 27 जून से 1 जुलाई के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में अधिकांश स्थानों पर बारिश के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है. पूर्वोत्तर भारत में, अगले सात दिनों के दौरान गरज, बिजली और अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहने की संभावना है. 30 जून को अरुणाचल प्रदेश में बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है. केरल में 27-29 जून के दौरान, कर्नाटक और तमिलनाडु में 27-28 जून के दौरान भारी बारिश की उम्मीद है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.