Logo
ब्रेकिंग
Balrampur News: उफनती नदी पार कर 9 बच्चों को पढ़ाने पहुंचती हैं 2 महिला शिक्षिकाएं; कलेक्टर ने की जज... Raipur News Today: संवैधानिक आरक्षण बचाओ रैली में गरजे 'जेन जी' युवा; राज्यपाल के नाम सौंपा 20 सूत्र... Chhattisgarh Politics News: दीपक बैज, भूपेश बघेल और सिंहदेव ने पढ़ाया सियासी पाठ; रायपुर शिविर में प... Jamshedpur News Today: 'लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में'; जमशेदपुर में हेमंत सरकार पर गरजे नेता प्र... Ranchi Weather News: 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, गिरेगा तापमान; मौसम विभाग ने जारी की... Central Silk Board Award: केंद्रीय रेशम बोर्ड के 77वें स्थापना दिवस पर चमके झारखंड के शंभूनाथ; बेंगल... Ranchi Police Action: पेट्रोल पंप के पास वारदात की फिराक में थे बदमाश; सिटी एसपी पारस राणा ने किया ब... Bokaro News Today: MMDR कानून और 450 रु. सेस पर बोले बाबूलाल मरांडी; 'कोयला महंगा हुआ तो बर्बाद हो ज... Jharkhand Congress News: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को प्रदेश कांग्रेस का शो कॉज नोटिस; 3 दिनों में म... Ranchi Health Infrastructure Update: 104 डिग्री बुखार में भी आयुर्वेद सम्मेलन पहुंचे स्वास्थ्य मंत्र...
Header Ad

बस 4 दिन और… दिल्ली में आने वाला है मानसून, UP-महाराष्ट्र सहित 15 राज्यों में झमाझम बारिश, पहाड़ों का क्या है हाल?

देश के ज्यादातर राज्यों में मौसम विभाग की ओर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. दक्षिण-पश्चिम मानसून भी जल्द ही दस्तक दे सकता है. लेकिन इससे पहले ही दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट है और बारिश के बाद से दिल्ली का मौसम भी सुहाना बना हुआ है. दिल्ली वालों को बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. अब अगले 3 दिल येलो अलर्ट और उसके बाद बारिश का पूर्वानुमान है. दिल्ली में 27 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है.

दिल्ली के तापमान में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. जून के महीने में दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है. IMD ने 23 जून को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है. अगले 6 दिन दिल्ली में आंधी चलने और बिजली कड़कने के साथ तेज बारिश हो सकती है.

तेज हवाएं चलने की संभावना

वहीं 23 से 27 जून के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान इन राज्यों में कई स्थानों पर गरज, बिजली और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है

राजस्थान में कैसा है मौसम?

मौसम विभाग ने 23 से 28 जून के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात राज्य में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जाहिर की है. वहीं आज राजस्थान में भी बारिश का अलर्ट है. अगले तीन दिन जम्मू-कश्मीर, मुजफ्फराबाद, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा में भी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लिए बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है.

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

23 से 26 जून के बीच उत्तर-पश्चिम भारत के कई स्थानों पर आंधी चलने और बिजली कड़कने की संभावना है. इस दौरान असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर में तेज बारिश होने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज, बिजली और तेज बारिश जारी रह सकती है. 23 से 28 जून को केरल, महाराष्ट्र और कर्नाटक में भी बारिश का अलर्ट है. 23 से 26 जून के दौरान कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में तेज हवाएं चलने की संभावना है.

अधिकतम तापमान में खास बदलाव नहीं

देश भर में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है. हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और मुजफ्फराबाद में कई स्थानों पर तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहने का अनुमान है. अगले 2 दिनों के दौरान राजस्थान, पंजाब के कुछ और इलाकों, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली की कुछ जगहों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू के कुछ भागों में दक्षिण-पश्चिमी मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.