Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

फिर सस्ता हुआ सोना, जानिए आज आपके शहर में क्या है गोल्ड का रेट

अगर आप आज सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो यह जानकारी आपके लिए है. 18 अगस्त, सोमवार को सुबह भारत में 24 कैरेट सोने की कीमतों में थोड़ी नरमी देखी गई है. ग्लोबल स्तर पर तनावों में थोड़ी राहत मिलने से सोने की कीमतों में मामूली गिरावट आई है.

भारत में सोना सिर्फ गहनों तक सीमित नहीं है, यह एक सुरक्षित निवेश भी है. गोल्ड की कीमतें में रोज बदलाव होता रहता हैं, इसलिए खरीदारी से पहले ताज़ा रेट जरूर चेक करना चाहिए. तो आइए जानते हैं आज आपके शहर में गोल्ड के रेट क्या हैं…

आज भारत के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमतें कुछ इस प्रकार हैं:

शहर 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली ₹92,900 ₹1,01,330
जयपुर ₹92,900 ₹1,01,330
अहमदाबाद ₹92,800 ₹1,01,230
पटना ₹92,800 ₹1,01,230
मुंबई ₹92,740 ₹1,01,170
हैदराबाद ₹92,740 ₹1,01,170
चेन्नई ₹92,740 ₹1,01,170
बेंगलुरु ₹92,740 ₹1,01,170
कोलकाता ₹92,740 ₹1,01,170

क्या है चाँदी का हाल?

चाँदी की कीमतों में भी आज थोड़ी गिरावट देखी गई है. चांदी ₹100 की गिरावट के साथ ₹1,16,100 प्रति किलोग्राम पर पहुँच गया है. हालांकि, वायदा बाजार (MCX) में थोड़ी तेजी देखी गई है. MCX के अनुसार सोना (MCX Futures Oct 2025) ₹99,934 प्रति 10 ग्राम और चाँदी (MCX Futures Sep 2025) ₹1,14,101 प्रति किलोग्राम है.

पिछले एक महीने में सोना-चांदी का रुझान

पिछले एक महीने में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में खासा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. जुलाई के अंत में 24 कैरेट सोना ₹1,00,500 प्रति 10 ग्राम के करीब था, जो अगस्त के पहले सप्ताह में बढ़ते वैश्विक तनाव के कारण ₹1,02,300 तक पहुँच गया था. हालांकि अब उसमें थोड़ी गिरावट आई है और यह ₹1,02,000 से नीचे आ गया है. इसी तरह, चांदी जुलाई के अंतिम हफ्ते में ₹1,13,000 प्रति किलो के आसपास था, जो अगस्त के बीच में 1,17,000 रुपए तक पहुँचा और अब ₹1,16,100 पर आ गया है. यानी सोने और चांदी दोनों में हालिया गिरावट के बाद थोड़ी स्थिरता देखने को मिल रही है.

भारत में सोने की कीमतों को कौन-कौन से कारक प्रभावित करते हैं?

दुनिया भर में सोने की कीमतों में हलचल का सीधा असर भारत पर होता है. वहीं जब रुपया कमजोर होता है, तो आयातित सोना महंगा हो जाता है. इसके अलावा त्योहारों और शादी के मौसम में सोने की मांग बढ़ती है, जिससे दाम भी ऊपर जाते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.