Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए नागपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन 3 अगस्त को चलेगी, बैतूल में तड़... वन क्षेत्र में अवैध कटाई और वन्यजीव का आवास नष्ट करने वाले 3 आरोपी गए जेल, वन विभाग ने 98.63 हजार रु... कल से हड़ताल पर रहेंगे जिले के 475 पटवारी, राजस्व सेवाएं होंगी प्रभावित बैतूल: एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी से सनसनी, घरों के दरवाजे बाहर से लॉक कर वारदात; सीसीटीवी ... बेटी को देखकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर; खेड़ी के पास अज्ञात ट्रक ने आल्टो को ... 15 दिन तक कुएं में फंसा रहा खतरनाक रसेल वाइपर, कैरेट के सहारे हुआ सफल रेस्क्यू एनसीसी बॉयज़ भर्ती में 49 कैडेट चयनित, फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद बनी मेरिट 40 अपराधों वाले हिस्ट्रीशीटर भीम पर ₹10 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की तलाश,पेट्रोल पंप काण्ड में भी ... रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश
Header Ad

प्लेन का एनर्जी बूस्टर है ये फ्यूल, चोर हर महीने लगा रहे थे 1.62 करोड़ का ‘चूना’, 72000 लीटर जब्त

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो हवाई जहाज में डलने वाला एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) चुराकर अवैध रूप से बाजार में बेच रहा था. इस गैंग के कब्जे से 72,000 लीटर ATF बरामद किया गया है. यह कार्रवाई क्राइम ब्रांच की इंटर स्टेट सेल ने मुंडका इलाके में छापा मारकर की है. पुलिस के मुताबिक इस गिरोह की हरकतों से सरकार को हर महीने करीब ₹1.62 करोड़ का नुकसान हो रहा था.

मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 2 को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. पकड़े गए आरोपियों में गोदाम मालिक, ट्रांसपोर्टर, ड्राइवर, हेल्पर और खरीदार शामिल हैं. पुलिस ने 22 जून को मुंडका गांव स्थित एक गुप्त गोदाम में छापा मारा. मौके से 3 बड़े टैंकर बरामद हुए, जिनमें प्रत्येक में 24,000 लीटर ATF भरा था.

हरियाणा से आता था एटीएफ

इसके अलावा मौके पर पाइप, नकली चाबियां, फर्जी डिप रॉड, ड्रम और ₹1,05,000 नकद भी मिले. गिरोह इन टैंकरों में भरे ATF को मुंडका लाकर चोरी करता था और फिर उसे मिनरल टरपेंटाइन ऑयल (MTO) बताकर बाजार में बेच देता था. पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह हरियाणा के एचपीसीएल असोदा डिपो से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए निकले टैंकरों को बीच रास्ते में जीपीएस से छेड़छाड़ कर मुंडका के गोदाम में ले जाता था. वहां नकली चाबी और फर्जी उपकरणों से तेल निकाला जाता था.

6 गिरफ्तार, 2 से पूछताछ

पुलिस ने गोदाम मालिक और मास्टरमाइंड गया प्रसाद यादव, खरीदार राजकुमार चौधरी, ट्रक मालिक अशपाल सिंह भुल्लर, ड्राइवर राम भरोसे यादव, अंजय रॉय, सुबोध यादव और दो हेल्परों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने जब्त ATF और टैंकर तेल कंपनी को सौंप दिए हैं. मामले की जांच अब भी जारी है और अन्य संभावित लिंक खंगाले जा रहे हैं. इस कार्रवाई से एक बड़े तेल चोरी रैकेट का अंत हुआ है जो तीन वर्षों से सक्रिय था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.