Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

प्रवासियों के खिलाफ बड़ा ऐलान, अगर कोई घर किराए पर देता है तो…

0

मानसा: होशियारपुर में एक प्रवासी द्वारा एक बच्चे से किए गए जुल्म के बाद ज़िले के झुनीर गांव की पंचायत ने गांव में प्रवासियों को मकान किराए पर देने वाले लोगों का बहिष्कार करने समेत कई प्रस्ताव पेश किए हैं। गांव के गुरुद्वारे साहिब में बुलाई गई बैठक में पंचायत के अलावा क्लबों और कमेटियों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।

विचार-विमर्श के दौरान गांव में बिना पहचान के रह रहे प्रवासी लोगों पर चर्चा करते हुए यह फैसला लिया गया कि कोई भी मकान मालिक प्रवासियों को अपना घर किराए पर नहीं देगा और अगर कोई ऐसा करता है तो उस घर का गांव की ओर से बहिष्कार किया जाएगा। इसके अलावा पंचायत और गांववासियों ने बाज़ार में सड़क पर प्रवासियों द्वारा लगाई गई रेहड़ियों पर भी पाबंदी लगा दी है। साथ ही जो दुकानदार पैसे लेकर अपनी दुकान के सामने रेहड़ी लगाने देगा, उस दुकान का भी बहिष्कार किया जाएगा।

पंचायत ने कहा कि अगर कोई प्रवासी गांव में कोई अपराध करता है तो उसे पनाह देने वाला व्यक्ति इसके लिए ज़िम्मेदार होगा। गांव के सरपंच जगपाल सिंह ने बताया कि गांव में रह रहे प्रवासियों की पहचान की जा रही है और अगर कोई बिना पहचान के रह रहा है तो उसकी काउंसलिंग की जाएगी ताकि गांव का माहौल खराब न हो। इसके लिए शहर के लोगों से विचार-विमर्श करने के बाद अगला फैसला लिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.