Logo
ब्रेकिंग
BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ...
Header Ad

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुंचे बागेश्वर धाम, दर्शन के बाद किया कैंसर अस्पताल का भूमिपूजन

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मध्य प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास पर पहुंच गए हैं। पीएम मोदी पहले दिन छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में श्री बागेश्वर धाम मेडिकल साइंस एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (कैंसर अस्पताल) का भूमिपूजन किया। शाम को भोपाल लौटकर कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सभागार में भाजपा पदाधिकारियों, सांसद और विधायकों के साथ संवाद करेंगे।

रात्रि विश्राम राजभवन में रहेगा। दूसरे दिन सोमवार 24 फरवरी को भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) का उद्घाटन करेंगे। वह यहां देश-विदेश के उद्योगपतियों से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी डेढ़ घंटे रहेंगे।

प्रधानमंत्री रविवार को खजुराहो पहुंचे। यहां से छतरपुर जिले के गढ़ा पहुंचकर बालाजी मंदिर में दर्शन के बाद 218 करोड़ रुपये की लागत से श्री बागेश्वर धाम जन सेवा समिति द्वारा बनाए जा रहे श्री बागेश्वर धाम मेडिकल साइंस एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (कैंसर अस्पताल) का भूमि-पूजन कर जनसभा को संबोधित किया। इसके निर्माण में 36 माह लगेंगे।

गरीब कैंसर रोगियों का निश्शुल्क इलाज

पहले चरण में 100 बिस्तरों की सुविधा होगी, जिसमें अत्याधुनिक मशीनों और विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से गरीब कैंसर रोगियों को निश्शुल्क उपचार किया जाएगा। शाम को भोपाल लोटकर कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सभागार में प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों, सांसद और विधायकों से संवाद करेंगे।

राजभवन में रात्रि विश्राम

उनका रात्रि विश्राम राजभवन स्थित प्रेसिडेंट सुइट में होगा। सोमवार को सुबह 10 बजे मानव संग्रहालय परिसर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ करके साढ़े 11 बजे प्रस्थान करेंगे। मंगलवार को समिट के समापन सत्र में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह भाग लेंगे।

दो माह में दूसरी बार प्रधानमंत्री का बुंदेलखंड में आगमन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दो माह के भीतर बुंदेलखंड में दूसरी बार आगमन हुआ है। इसके पहले वे 25 दिसंबर 2024 को 44 हजार करोड़ की केन-बेतवा लिंक परियोजना की भूमिपूजन करने आए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.