Logo
ब्रेकिंग
Ludhiana Shocker: लुधियाना में हैवानियत की हदें पार, 3 साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाला पड़ोसी दबोच... Punjab Congress Reshuffle: पंजाब कांग्रेस में बड़े फेरबदल की तैयारी, सचिन पायलट के साथ नई को-इंचार्ज... लधपालवां टोल बैरियर पर माइनिंग चेकिंग के दौरान भारी हंगामा: बूम बैरियर तोड़कर भागे टिपर बबरी बाईपास हाईटेक नाके पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 83 ग्राम हेरोइन के साथ महिला समेत 3 गिरफ्तार पंजाब और हरियाणा विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप Ludhiana Crime News: पक्खोवाल रोड पर बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, आहाते में फायरिंग से बीच-बचाव कर... Ludhiana F&CC Meeting: लुधियाना में 150 करोड़ के 187 विकास प्रस्तावों को मंजूरी की तैयारी, 14 सितंबर... Amity University Ranchi Violence: छात्र से मारपीट, नकदी-सोने का लॉकेट छीनने का आरोप; विधायक पुत्र सम... Ranchi Cyber Fraud: बैंक अफसर बनकर शेयर बाजार में निवेश का झांसा, कांके के मंगरा उरांव से 9.20 लाख क... Jharkhand Agriculture Scheme: महिला किसानों की आय बढ़ाएगी हेमंत सरकार, पशुपालन, मछली पालन और बागवानी...
Header Ad

पुलिस ने ट्रैप लगा काबू किया ई-रिक्शा चालक, काम ऐसा कि …होश उड़ा देगा मामला

लुधियाना : पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के आने के बाद पी.ओ. स्टाफ ने कई वर्षों से भगौड़े चल रहे आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अब पी.ओ. स्टाफ ने एक ऐसे आरोपी को काबू किया है जोकि हैबोवाल का रहने वाला है और कई केसों में अदालत की ओर से भगौड़ा चल रहा था। वह पुलिस से बचने के लिए लुधियाना छोड़कर जालंधर देहाती के एरिया फिल्लौर में ई-रिक्शा चला रहा था ताकि पुलिस से बच सके लेकिन पी.ओ. स्टाफ की टीम ने सूचना मिलने के बाद ट्रैप लगाकर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी प्रिंस साहनी को पकड़कर पुलिस ने अदालत में पेश किया जहां से उसे ज्यूडीशियल रिमांड पर भेजा है।

पी.ओ. स्टाफ के इंचार्ज अजय कुमार जसरा ने बताया कि आरोपी प्रिंस साहनी चंदर नगर हैबोवाल का रहने वाला है। उसके खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस के थानों में लूट और चोरी के 5 केस थाना सलेम टबारी, थाना डिवीजन नंबर-1, थाना डिवीजन नंबर-2, थाना डिवीजन नंबर-4 और थाना हैबोवाल में दर्ज हैं। आरोपी अदालत से बेल जंप कर फरार हो गया था। एएसआई अजय जसरा का कहना है कि आरोपी रात को घर पर आता था और प्रात: घर से निकल जाता था तथा फिल्लौर इलाके में जाकर ई-रिक्शा चलाता था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.