Logo
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
Header Ad

पुलिस एक्शन: कथित नशा तस्कर i20 कार व हेरोइन सहित गिरफ्तार, दो फरार

फिरोजपुर : मुख्यमंत्री और डी.जी.पी. पंजाब के दिशा निर्देश के अनुसार जिला फिरोजपुर में एस.एस.पी. भूपेंद्र सिंह सिद्धू के नेतृत्व में पुलिस ने युद्ध नशों विरुद्ध अभियान चलाते हुए एक दिल्ली नंबर की i20 कर में आते एक कथित नशा तस्कर को 503 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है जबकि उसके 2 साथी पुलिस को देखकर फरार हो गए।

यह जानकारी देते हुए एस.पी. मनजीत सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. लखविंदर सिंह के नेतृत्व में जब थाना मखू की पुलिस गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करते हुए पुराना पुल हरि के हेड के पास पहुंची तो पुलिस को एक दिल्ली नंबर की i20 कर आती हुई दिखाई दी, जिसे शक के आधार पर रोका गया और कार में सवार 2 व्यक्ति पुलिस को देखकर फरार हो गए जबकि पीछे बैठे हुए एक आरोपी गुरजीत सिंह पुत्र गुरमुख सिंह को पुलिस ने काबू कर लिया जिससे तलाशी लेने पर 503 ग्राम हेरोइन बरामद हुई ।

उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति भाग गए हैं उनकी पहचान तरसेम सिंह पुत्र ना मालूम वासी गांव कैरो और विशाल पुत्र नामालूम वासी लोहके जिला तारनतारण के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक ट्रेस किए जा रहे हैं और तीनों के खिलाफ थाना मखू में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि फरार हुए नशा तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस द्वारा छापामारी की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.