Logo
ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
Header Ad

पिता बचपन में गुजरे, मां मानसिक बीमार, झाड़ू-पोंछा करने वाली बेटी का गांव ने कराया विवाह

नौरोजाबाद। पिता बचपन में गुजर गए, मां मानसिक रूप से बीमार थी, अपनी छोटी बहन के साथ मां के पालन की जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए ग्राम पंचायत पिनौरा की पूजा लोगों के घरों में कई साल से झाड़ू-पोंछा कर रही थी। गांव की बेटी की उम्र हुई तो गांव के लोगों को उसके विवाह की चिंता भी होने लगी। विवाह के लिए पूजा की इच्छा जानने के बाद गांव के लोगों ने उसके लिए वर की तलाश की और बड़े धूम-धाम से उसका विवाह कर दिया। इस तरह उमरिया जिले के जनपद पंचायत करकेली अंतर्गत ग्राम पंचायत पिनौरा के ग्रामीणों की मदद से एक गरीब कन्या का विवाह संपन्न हो गया।

बरम बाबा मंदिर में आयोजन

  • गाँव के बरम बाबा मंदिर प्रांगण मे ईस विवाह के साक्षी बने गाँव के ऐसे लोग जो कन्या को आशीर्वाद देने के साथ उपहार भी लेकर पहुंचे।
  • इसके बाद नम आँखों के साथ ख़ुशी ख़ुशी कन्या अपने वर के साथ ससुराल रवाना हुई। ग्रामीणों ने पूजा के घर की आर्थिक को देखते हुए उसके शादी करने का फैसला किया था।
  • इसकी शुरुआत पूजा के लिए दूल्हा ढूंढने से हुई। 14 अप्रैल को हिन्दू धर्म के रीति रिवाज़ के अनुसार दूल्हे का टीका किया गया।

छादा से आई बारात

  • दूल्हा गोविन्द बर्मन निवासी छादा खुर्द नौरोजाबाद गाजे बाजे के साथ अपनी दुल्हन को लेने 18 अप्रैल को बरात लेकर ग्राम पिनौरा पहुंचा।
  • जहाँ पर ग्रामीणों के द्वारा भारत का भव्य स्वागत किया गया।
  • साथ ही दूल्हा दुल्हन का जयमाला का कार्यक्रम मे भी सपन्न कराया गया।
  • तत्पश्चात मंडफ के नीचे वैदिक मंत्रोउच्चार के साथ दूल्हा दुल्हन ने साथ फेरे लेकर जीवन भर साथ रहने का वादा किया।
  • गरीब कन्या की शादी को सफल बनाने ग्राम और क्षेत्रवासियों का सराहनीय योगदान रहा।

गांव ही मेरे माता-पिता

मेरे गांव ने मेरे मात-पिता की भूमिका निभाई है। सभी ग्राम पिनौरा वासियों को धन्यवाद देना चाहती हूं। किसी ने मेरा पिता बनकर कन्या लिया तो, किसी ने भाई बनकर अपने भाई होने का धर्म निभाया। गांव की इस मदद को मै कभी भी भुला नहीं पाउंगी।

दुल्हन है पूजा बर्मन

गांव के लोगों की मदद से आज मेरा विवाह सम्पन्न हुआ। मेरा तथा मेरे बरातियों का स्वागत शानदार तरीके से किया गया। मै लोगो से प्रार्थना करता हूं की आप सभी लोगो को गरीब की मदद करने के लिए आगे आना चाहिए, ताकि हम जैसे लोगो का भला हो सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.