Logo
ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
Header Ad

पिकअप ड्राइवर बना हैवान, सड़क किनारे सो रहे कुत्ते को बेरहमी से कुचला

जयपुर शहर के मोहाना क्षेत्र में एक ऐसी घटना हुई, जिससे इंसानियत शर्मशार हुई है. यहां एक पिकअप के ड्राइवर ने सकड़ के किनारे आराम कर कर रही स्ट्रीट डॉग को जानबुझकर बेरहमी से कुचला और मौके से फरार हो गया. पिकअप ने डॉग को महराज किशन सिंह नगर में एक घर के सामने कुचला. स्थानीय लोगों ने ये घटना सीसीटीवी के जरिये देखी.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह उनकी नजर कॉलोनी में मृत डॉग पर पड़ी. इसके बाद उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में देखा. सीसीटीवी में साफ दिखा की गली में एक पिकअप आई. फिर एक कुत्ता सड़क किनारे आराम कर रही फिमेल डॉग पर भौंकने लगा. इसी बात से नाराज होकर पिकअप के ड्राइवर ने पहले तो कुत्ते को कुचलने की कोशिश की.

फिमेल डॉग पर पिकअप चढ़ा दी

इसके बाद आगे जाकर सड़क किनारे आराम कर रही फिमेल डॉग पर पिकअप चढ़ा दी. इस घटना के दृश्य दिल दहला देने वाले थे. पिकअप का नंबर RJ47GA6671 है. कॉलोनी के लोगों ने इस मामले की शिकायत पुलिस में की है. घटना को लेकर कॉलोनी के लोगों में बहुत गुस्सा है. कॉलोनी के ही एक निवासी किशन सिंह ने कहा कि जानबुझकर ये काम किया गया. आरोपी के जल्द सजा दी जानी चाहिए.

पुलिस ने पिकअप जब्त किया

कॉलोनी के लोगों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है, ताकि भविष्य में फिर कोई इस तरह का घिनौना काम न न कर सके. वहीं इस मामले में हेड कॉन्सटेबल देंवेंद्र सिंह से कहा कि कॉलोनी के लोगों की शिकायत के आधार पर पिकअप के मालिक को बुलाया गया, लेकिन वो अब तक थाने नहीं आया है. पुलिस ने पिकअप जब्त कर लिया है. वहीं सीसीटीवी के आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है.उसके खिलाफ पशु क्रुरता के साथ-साथ अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है.

जानवरों को मारने वालों पर लगती है ये धाराएं

इस घटना को लेकर पशु अधिकार कार्यकर्ताओं और कानून के जानकारों ने कहा कि आवारा जानवरों को मारना भी अपराध की श्रेणी मेंं आता है. बीएनएस की धारा 428-29 ते तहत अगर कोई भी किसी भी पालतू या आवरा जानवर को मारता या नुकसान पहुंचाता है, तो ये दंडनीय अपराध है. पशु क्रुरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 भी कहती है कि किसी भी जानवर से क्रुरता करना अवैध है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.