Logo
ब्रेकिंग
रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि
Header Ad

पादरी की घिनौनी करतूत की शिकार हुई महिला को लेकर आई बड़ी खबर

गत दिन जालंधर में  गांव ताजपुर में द चर्च ग्लोरी एंड विस्डम के पादरी बजिंदर सिंह की वायरल वीडियो से मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। वायरल वीडियो में पादरी बजिंदर जिस महिला व युवक से मारपीट करता नजर आया है उनकी पहचान हो गई है। वे मोहाली के रहने वाले हैं।  वीडियो में पादरी महिला को थप्पड़ मारता नजर आया है और उससे पहले उसके मुंह पर कॉपी भी फैंकी गई थी। जब पादरी ने इस घटना को अंजाम दिया तब महिला के पास बच्चा भी बैठा हुआ नजर आ रहा है।

वहीं सूत्रों के अनुसार जिस युवक को पादरी पीटता नजर आ रहा है उस युवक ने अपनी बहन को चर्च में आने से रोका था जिसके चलते उसके साथ मारपीट की गई। वायरल वीडियो बजिंदर सिंह के चंडीगढ़ ऑफिस का है।

गौरतलब है कि कपूरथला की एक महिला ने बजिंदर सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे जिसका केस चल रहा है। महिला के आरोप है कि बजिंदर सिंह उसके साथ गलत हरकत की थी जिसकी शिकायत पुलिस को की गई थी। उसने आरोप लगाया कि बजिंदर सिंह ने उसका फोन नंबर लेने के बाद उसे अश्लील मैसेज भेजने लगा। उसके साथ गलत हरकते करता था। इस सभी मामले पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक सिट गठित की जो गहराई से जांच में लगी हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.