Logo
ब्रेकिंग
BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ...
Header Ad

पहली बार होगी एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं की दूसरी परीक्षा, साढ़े तीन लाख विद्यार्थियों ने किया आवेदन

भोपाल । पहली बार मप्र बोर्ड 10वीं व 12वीं की द्वितीय परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसके लिए आवेदन करने की तारीख में वृद्धि कर दी गई है। अब विद्यार्थी आठ जून तक आवेदन कर सकेंगे। 10वीं की परीक्षा 17 जून से 26 जून तक एवं 12वीं की परीक्षा 17 जून से पांच जुलाई तक सुबह नौ से 12 बजे तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।

अब तक साढ़े तीन लाख विद्यार्थियों ने द्वितीय परीक्षा के लिए आवेदन किया है। इसके लिए प्रदेश भर में 1400 केंद्र बनाए गए हैं। माशिम की ओर से परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस बार 10वीं व 12वीं में 5.15 लाख विद्यार्थी फेल हुए हैं।

ये विद्यार्थी द्वितीय परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि विद्यार्थियों को दूसरा अवसर मिला है। इसलिए पहली परीक्षा में जो गलती हुई है, उसे दोहराएं नहीं बल्कि उससे सबक लेकर ठीक से साफ-सुथरा लिखें।

परीक्षा केंद्र पर एक घंटा पहले पहुंचना होगा

माशिम की ओर से जारी आदेश में विद्यार्थियों को निर्देशित किया गया है कि मुख्य परीक्षा की तरह ही यह परीक्षा आयोजित की जाएगी।

इसमें भी विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले यानी आठ बजे केंद्र पर पहुंचना होगा। 8.30 बजे परीक्षा कक्ष में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। 8.45 बजे के बाद किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.