Logo
ब्रेकिंग
सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज...
Seva Mitra
Header Ad

पहलगाम के पाप का होगा हिसाब, खौफ में आतंक का पनाहगार पाकिस्तान

पहलगाम में पाकिस्तान परस्त आतंकवादियों की कायराना करतूत से पूरा देश गुस्से में है. देश की जनता के मन में सवाल ये है कि आखिर निर्दोष लोगों की मौत का बदला कब और कैसे लिया जाएगा? पीएम मोदी की बातों ने साफ कर दिया कि अब भारत इस बार बड़े एक्शन की तैयारी में है. LOC पर हलचल तेज हो गई है. जमीन से लेकर आसमान और समंदर में भारतीय सेना जंगी तैयारियों को धार दे रही है और शहबाज से लेकर मुनीर को सर्जिकल स्ट्राइल और एयर स्ट्राइक का डर सता रहा है क्योंकि वो जानते हैं कि ये नया भारत है, जो घर में घुसकर हिसाब लेता है.

भारत के जंगी तैयारियों के बीच पाकिस्तान में डर का माहौल है. हालात ये हैं कि LOC पर पाकिस्तानी सेना ने अपनी डिप्लॉयमेंट शुरू कर दी है. फाइटर जेट से लेकर सैनिकों को तैनात किया जा रहा है लेकिन पूरी दुनिया जानती है कि पाकिस्तान चाहे जितनी ताकत लगा ले, भारतीय सेना के सामने वो चंद दिनों से ज्यादा नहीं टिकने वाली, जिसका खुलासा एक अमेरिकी रिपोर्ट ने भी किया है. इसमें साफ लिखा है कि अगर पाकिस्तान भारत से टकराया तो उसकी पूरी सेना तबाह हो जाएगी. यही वजह है कि पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ बैठकर बात करना चाहते हैं लेकिन अब पानी सिर के ऊपर निकल चुका है पाकिस्तान एक था पाकिस्तान बनने की कगार पर खड़ा है.

जंग का सायरन बज चुका है!

भारत-पाकिस्तान के बीच जंग का सायरन बज चुका है. LOC पर तनातनी बढ़ चुकी है. LOC पर पाकिस्तानी वायुसेना की तैनाती के बाद अब भारत ने भी अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है. जंग की तैयारी के लिए भारतीय वायुसेना ने युद्धाभ्यास किया है. भारतीय वायुसेना ने युद्धाभ्यास को आक्रमण नाम दिया. सुखोई-30 और राफेल से IAF की वॉर ड्रील की गई है. 48 घंटे से भारतीय वायुसेना हाई अलर्ट पर है. हालांकि भारतीय वायुसेना इसे रूटीन अभ्यास बता रही है लेकिन पाकिस्तान के साथ जंगी माहौल में भारतीय वायुसेना के वॉर ड्रील से साफ है कि अब भारत आर पार के मूड में है. LOC पर जंग का ऐलान कभी भी हो सकता है.

खौफ में आतंक का पनाहगार

आतंक की पौध को पानी देने वाला पाकिस्तान अब खौफ में है क्योंकि पहलगाम के पापों का हिसाब करने के लिए भारत ने अपनी मंशा साफ कर दी है. साफ कह दिया है कि अब वो पाकिस्तान के खिलाफ अपने सभी उपलब्ध साधनों का इस्तेमाल करेगा ताकि इस्लामाबाद से ऑपरेट होने वाले आतंकियों को पूरी तरह से खत्म किया जा सके. पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारत बड़े एक्शन की तैयारी में है. पाकिस्तान चिल्ला-चिल्ला कर झूठ कह रहा है कि पहलगाम हमले से उसका कोई लेना-देना नहीं, लेकिन भारत ने उसके झूठ को बेनकाब कर दिया है. खुफिया सूत्रों के मुताबिक, पीओके में लश्कर-ए-तैयबा के लॉन्च पैड्स से हमला करवाया गया. भारत ने साफ कर दिया कि अब हर आतंकी हमले का जवाब पीओके और एलओसी पर मिलेगा.

पाक के आतंकियों में भी हड़कंप

पाकिस्तान आर्मी के साथ साथ पाकिस्तान के आतंकियों में भी हड़कंप मचा है. उन्हें डर सता रहा है कि कहीं एकबार फिर भारतीय सेना सर्जिकल स्ट्राइक न कर दे. यही वजह है कि बहावलपुर में जैश के कमांडर्स आतंकी कैंप छोड़कर भाग गए. पाकिस्तान जानता है कि अगर भारत के हाथ आतंकियों के सबूत लग गए तो फिर पूरी कायनात भी उसकी मदद नहीं कर पाएगी. पाकिस्तान के टेरर कैंप में खौफ कुछ इस कदर है कि संवेदनशील टेरर कैंपों से आतंकियों को हटाया जा रहा है. जैश ए मोहम्मद को सबसे ज्यादा सुरक्षा दी जा रही है जैश के बहावलपुर हेडक्वार्टर को आतंकी खाली करके भाग रहे हैं. जैश के कमांडरों को सेफ हाउस में रखा गया है. बहालपुर में आतंकियों के लॉन्चिंग पैड खाली करवाए गए हैं. खैबर पख्तूनख्वा और PoK में भी ट्रेनिंग कैंप खाली किए गए.

पाकिस्तान पर कस चुका है शिकंजा

इन सभी बातों से एक बात तो साफ है कि पाकिस्तान पूरी तरह से डर चुका. वो जानता है कि अब भारत का शिकंजा उसपर कस चुका है. यही वजह है कि अब डरे सहमे पाकिस्तान के नेता भारत को धमकी दे रहे हैं. कह रहे हैं कि अगर भारत ने पाकिस्तान पर हमला किया तो पाकिस्तान इसका करारा जवाब देगा. उधर, CIA की सीक्रेट रिपोर्ट में जो खुलासा हुआ है उसने भी पाकिस्तान की चिंताएं बढ़ा दी हैं. यह 1993 की सीक्रेट रिपोर्ट थी, जिसे अब जारी किया गया है. इस रिपोर्ट के अनुसार पाकितानी सेना से जुड़े लोग मानते हैं कि अगर भारत से एक और बड़ी जंग हुई तो उनकी आर्मी तबाह हो जाएगी.

PAK का हाल कल्पना से भी परे होगा

पाकिस्तान जानता है कि उसके मेड इन चाइना वाले हथियार भारत के सामने नहीं टिकने वाले क्योंकि आज की तारीख में भारत के पास एक से बढ़कर एक सैन्य हथियार और फाइटर जेट हैं. भारत के पास 4.5 जेनरेशन के फाइटर जेट हैं. वहीं S-400 जैसे एयर डिफेंस सिस्टम भी भारत के पास हैं. साथ ही ब्रम्होस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल, बराक-8 मिसाइल, अग्नि-5 जैसे मिसाइल हैं, जिसका सामना करने की ताकत पाकिस्तान के पास नहीं है यानि साफ है कि अगर भारत-पाकिस्तान में जंग हुआ तो फिर पाकिस्तान की सेना भारत के सामने चंद दिनों से ज्यादा नहीं टिक पाएगी. पाकिस्तान का वो हाल होगा जो कल्पना से भी परे है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.