Logo
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: मानव-हाथी द्वंद्व पर हाईकोर्ट में सुनवाई; फसल नुकसान का वास्तविक मुआवजा और मौत पर... Pakur Local News: अब शादी-त्योहारों में नहीं जाना पड़ेगा शहर; पाकुड़ के गांवों में ही मिलेगी ब्राइडल... HEC Bypass Encroachment Case: मानसून और त्योहारों के चलते 31 दिसंबर तक मिली राहत; खुद हटाना होगा अति... SKMU Dumka Hunger Strike: दुमका में ABVP छात्रों की भूख हड़ताल का चौथा दिन; लगातार गिर रहा BP और ग्ल... Ranchi Crime News: पुलिस सुरक्षा को ठेंगा! रांची के सबसे व्यस्त अपर बाजार में 20 लाख से अधिक की चोरी... Hemant Soren Mother Hospitalized: सीएम की मां रूपी सोरेन अस्पताल में भर्ती; डॉक्टर बोले— सेहत स्थिर,... Ranchi News: DSPMU के तीसरे दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज; यूजी-पीजी के 6 हजार से अधिक छात्रों को... BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ...
Header Ad

पहलगाम का इंतकाम! इंटरनेशनल के बाद अब भारतीय सेना के निशाने पर लोकल आतंकी

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना फुल एक्शन में है. 22 अप्रैल को हुए इस हमले के बाद से सेना आरोपियों की तलाश कर रही है. जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ उसका साझा अभियान चल रहा है. घटना के 23 दिन बाद भी आरोपी फरार हैं, लेकिन उनकी धरपकड़ तेज है. जगह-जगह छापेमारी हो रही है. इन कार्रवाई के बीच सेना ने ऑपरेशन सिंदूर का भी आगाज किया और पाकिस्तान में घुसकर 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया. आतंकियों के घर पसरे मातम के बीच सेना कश्मीर में भी दहशतगर्दों को मौत की नींद सुला रही है. भारतीय सुरक्षाबलों ने पिछले 50 घंटे में अलग-अलग एनकाउंटर में 6 आतंकियों को मार गिराया है. ढेर हुए सभी आतंकी लोकल यानी कश्मीरी हैं.

त्राल एनकाउंटर में 3 आतंकी मारे गए

पुलवामा जिले के त्राल में गुरुवार को हुए एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के त्राल इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सटीक सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया.

उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. अधिकारी ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकवादी मारे गए. मारे गए आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के हैं. मारे गए आतंकियों के नाम यवार अहमद, आमिर नजीर और आसिफ है.

शोपियां में भी तीन आतंकी ढेर

इससे पहले शोपियां में एक मुठभेड़ में भी तीन आतंकी मार गिराए गए थे. इसमें लश्कर-ए-तैयबा का ऑपरेशन कमांडर शाहिद कुट्टे भी शामिल है. एक अधिकारी ने बताया कि कुट्टे कश्मीर घाटी में आतंकवादियों की भर्ती का जिम्मा संभालता था और उसने कई युवाओं को लश्कर-ए-तैयबा में शामिल होने के लिए बरगलाया था.

अधिकारी के मुताबिक, मुठभेड़ में कुट्टे के साथ शोपियां के वंदुना मेलहुरा इलाके का रहने वाला अदनान शफी और पड़ोसी पुलवामा जिले के मुर्रान क्षेत्र का निवासी एहसान उल हक शेख भी मारा गया. उन्होंने बताया कि तीनों आतंकवादी लंबे समय से दक्षिण कश्मीर में सक्रिय थे और कई आतंकवादी हमलों को अंजाम देने में शामिल थे. आतंकियों के पास से एके सीरीज की दो राइफल, भारी मात्रा में गोला-बारूद, ग्रेनेड और अन्य युद्ध संबंधी सामग्री बरामद की गई है.

शोपियां एनकाउंटर पर भारतीय सेना ने कहा कि जिले के केलर जंगल में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया एजेंसियों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर 13 मई को भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा एक संयुक्त अभियान चलाया गया. मुठभेड़ के बाद लश्कर-ए-तैयबा/टीआरएफ के स्थानीय कमांडर सहित तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया.

बयान में कहा गया कि ये तीनों इस क्षेत्र में हाल की आतंकी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल थे. इस अभियान की सफलता सभी सुरक्षा बलों और खुफिया एजेंसियों के बीच बेहतरीन तालमेल का नतीजा है. भारतीय सेना आतंक को खत्म करने के अपने मिशन में अडिग है.

पाकिस्तान और पीओके में 100 से ज्यादा आतंकी ढेर

पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए सेना ने 6-7 मई की रात को पाकिस्तान और पीओके में घुसकर स्ट्राइक की. 9 ठिकानों पर किए गए हमले में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए. जैश और लश्कर के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया. जैश प्रमुख मसूद अजहर का पूरा परिवार सेना की कार्रवाई में मारा गया. उसके परिवार के कुल 10 लोगों की मौत हुई.

आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई से पाकिस्तान की सेना बौखला गई. उसने बॉर्डर से सटे इलाकों में ड्रोन से अटैक करना शुरू कर दिया. उसका कोई भी अटैक सफल नहीं रहा. सारे हमले उसके विफल रहे. पाकिस्तान पर पलटवार करते हुए भारत ने पाकिस्तान में घुसकर फिर हमला किया और उसके कई एयरबेल को तबाह कर दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.