Logo
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून 2026: जबरन धर्मांतरण पर 7 साल जेल, बच्चे ... अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का फूटा गुस्सा, बताया सबसे बड़ा कलंक श्रीनगर में सीएम उमर अब्दुल्ला से मिले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर: पर्यटन और बागवानी में साझेदारी बढ... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बुजुर्ग माता-पिता बच्चों को कर सकते हैं संपत्ति से बेदखल, हाईकोर्ट का आ... धीरेंद्र शास्त्री का Gen-Z पर बड़ा बयान: न रुकती है न झुकती है ये पीढ़ी; तेज गति के साथ सही दिशा भी ... टिकरी कलां में CNG पंप पर गैस रीफिलिंग के दौरान भीषण धमाका, 3 लोगों की मौत पंजाब पुलिस में महिलाओं का मुख्यधारा में समावेश: फिल्लौर में प्रशिक्षण का तीसरा चरण शुरू, DGP ने लॉन... पंजाब के सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, जानें आज के भाव अमृतसर में अवैध माइनिंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन: अजनाला में रेत से भरे 4 टिप्पर जब्त, दस्तावेजों की ज... जालंधर में मिठाई की दुकान में सेंधमारी: शटर तोड़कर तिजोरी से उड़ाई नकदी, फॉरेंसिक टीम और पुलिस जांच ...
Header Ad

परिवार से कर सकेगा बात… मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को मिली ये इजाजत, कोर्ट ने जेल से मांगी ये रिपोर्ट

मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा की याचिका पर आज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई हुई. राणा ने कोर्ट से अपने परिवार से बात करने की परमीशन मांगी थी, जिसे कोर्ट ने मान लिया है. फिलहाल कोर्ट की तरफ से केवल एक बार ही बात करने की इजाजत दी गई है. इससे पहले 24 अप्रैल को कोर्ट ने राणा की याचिका खारिज कर दी थी.

पटियाला हाउस कोर्ट ने बातचीत अनुमति देते हुए कहा कि यह कॉल जेल नियमों के अनुसार और तिहाड़ जेल अधिकारी की निगरानी में होगी. कोर्ट ने राणा के स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर 10 दिनों में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. मामले की सुनवाई स्पेशल NIA जज चंद्र जीत सिंह ने की. आरोपी राणा फिलहाल 9 जुलाई तक NIA की हिरासत में है. 28 अप्रैल को पिछली सुनवाई में उसकी कस्टडी 12 दिन के लिए बढ़ा दी गई थी.

कोर्ट ने मांगी ये रिपोर्ट

जेल अधिकारियों को दिए गए अपने जवाब में, एनआईए ने इस एक बार फोन कॉल की अनुमति को मंजूरी दी थी. इसके अलावा, कोर्ट ने जेल अधिकारियों से एक विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी है, जिसमें इस बात पर उनका रुख स्पष्ट किया गया है कि क्या जेल मैनुअल के अनुसार राणा को भविष्य में नियमित फोन कॉल की अनुमति दी जानी चाहिए.

अमेरिका से लाया गया था राणा

तहव्वुर राणा पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है. 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली उर्फ दाऊद गिलानी का करीबी सहयोगी है. वह डेविड कोलमैन हेडली का करीबी साथी है, जिसने मुंबई हमले से पहले कई जगहों की रेकी की थी. तहव्वुर राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद भारत लाया गया था. उसके बाद से ही वो तिहाड़ जेल में बंद है. एनआईए राणा से गहन पूछताछ कर रही है और 17 साल पुरानी घटनाओं को फिर से समझने की कोशिश में लगी हुई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.