Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

पति को मौत के घाट उतार कर, लाश ठिकाने लगाया और फिर शूटिंग पर चली गई रवीना… भिवानी प्रवीण हत्याकांड की कहानी

हरियाणा का प्रवीण हत्याकांड इस समय सुर्खियों में है. इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड उसकी पत्नी रवीन और उसका आशिक सुरेश निकला. 25 मार्च देर रात प्रवीण की हत्या के बाद जब 26 को प्रवीण के पिता ने रवीना से पूछा कि प्रवीण कहां है तो उसने कहा कि पता नहीं सुभाष ये सोच कर चुप रह गए कि फिर से अनबन हुई होगी, लेकिन 26 मार्च को ही रवीना शूटिंग के बहाने घर से निकल गई और फिर 28 मार्च को तब वापस अपने ससुराल आई, जब परिवार वालों ने फोन पर उसे प्रवीण की लाश मिलने की जानकारी दी.

शातिर हत्यारन रवीना 28 मार्च को जब ससुराल वापस पहुंची तो मातम का माहौल था. उसने भी रोने-धोने की भरपूर एक्टिंग की और परिवार वालों को जताया कि पति की मौत से वो बहुत दुखी है. उसके बाद ससुराल में ही रही.

12 दिन तक शोक मनाता रहा परिवार, फिर…

प्रवीण की लाश भिवानी के दिनोद रोड नाले से बरामद होने के बाद पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कर शव परिवार के हवाले कर दिया और परिवार ने दाह संस्कार भी कर दिया. 12 दिन तक परिवार ने कोई शिकायत भी दर्ज नहीं कराई और दुःख में बैठे रहे, लेकिन प्रवीण के छोटे भाई संदीप और चचेरे भाई अमित को शक हुआ तो उन्होंने तमाम CCTV खंगालने शुरू किए और खुद इन्वेस्टीगेशन किया.

बीच बीच में भाभी रवीना से भी किसी बहाने कुछ सवाल पूछ लेते थे. 12 दिन बाद परिवार ने पुलिस को अहम सबूत के साथ शिकायत दी, जिसके 24 घंटे के भीतर पुलिस ने रवीना और सुरेश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की और मामले का खुलासा हुआ.

परिवार को गुमराह भी करती रही रवीना

रवीना परिवार को गुमराह भी कर रही थी. उसने घरवालों को बताया था कि प्रवीण 25 मार्च की रात तीन बजे तक घर पर ही था और बाहर बैठ कर बीड़ी पी रहा था. उसके बाद मैं सो गई. सुबह उठी तो प्रवीण कमरे में नहीं था, कहीं चला गया था, जबकि रवीना दो बजे से पहले ही प्रवीण की लाश को ठिकाने लगा चुकी थी और 2:15 बजे तक सुरेश उसे घर छोड़कर निकल चुका था.

कुछ घंटों की पूछताछ में ही फंस गई कातिल रवीना, कबूल लिया गुनाह

पुलिस सूत्रों कि मानें तो रवीना और सुरेश के खिलाफ पर्याप्त सबूत थे. CCTV फुटेज, मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स से चीजें साफ हो चुकी थीं. पुलिस पूछताछ में दोनों ने शुरुआत में तो झूठ बोला, लेकिन कुछ देर में ही जब उन्हें समझ आ गया कि बचना मुश्किल है तो गुनाह कबूल कर लिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.