Logo
ब्रेकिंग
कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क... Chhindwara Patalkot School: पातालकोट में दावों की खुली पोल, 5 साल से छप्पर वाले कच्चे मकान में पढ़ने... सागर कांड के बाद छतरपुर प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध शराब कारोबारियों पर संयुक्त प्रहार
Header Ad

पटरी पर फंसी बोलेरो, ट्रेन आते देखकर छोड़कर भागा ड्राइवर…फिर हुआ जोरदार धमाका

निवाड़ी: निवाड़ी में रात करीब 12 बजे ग्वालियर से वाराणसी जा रही बुंदेलखंड एक्सप्रेस के साथ बड़ा हादसा टल गया। हादसे में हजारों लोगों की जान बच गई। जानकारी के मुताबिक, रेलवे स्टेशन निवाड़ी से महज 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मगरपुर स्टेशन के अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है जिसके कारण मगरपुर रेलवे क्रॉसिंग से वाहनों का आवागमन बंद है लेकिन एक बोलेरो कार सवार अपनी गाड़ी को रेलवे क्रॉसिंग के करने लगा और जैसे ही वह पटरी से निकल रहा था।

उसी दौरान बोलेरो कार पटरी पर फंस गई। उसी समय रात्रि 12 के लगभग बुंदेलखंड ट्रेन तेज रफ्तार में निवाड़ी स्टेशन से वाराणसी की ओर जा रही थी, निवाड़ी रेलवे स्टेशन से 5 किलोमीटर निकलने के बाद ही मगरपुर के नजदीक पहुंची। उधर पटरी पर बोलेरो फंसी हुई थी लेकिन ट्रेन को रोकना संभव नहीं था जिसके कारण बुंदेलखंड एक्सप्रेस की बोलेरो से जोरदार टक्कर हो गई जिसके कारण बोलेरो कार चकनाचूर हो गई। हालांकि इस टक्कर से बुंदेलखंड एक्सप्रेस का संतुलन नहीं बिगड़ा और बिना किसी रुकावट के निकल गई। ऐसे में बड़ा हादसा टल गया और हजारों लोगों की जान बच गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.