Logo
ब्रेकिंग
बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद
Header Ad

पटना मेट्रो बनी ‘रील्स जोन’: चलती ट्रेन में ठुमके लगाती दिखी युवती, यात्री बोले- “ये सब क्या देखना पड़ रहा है?”, वीडियो वायरल

0

पटना मेट्रो में गुटखे थूकने के बाद अब ठुमके बाजी शुरू हो गई है. हाल ही मेट्रो के अंदर का एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक युवती डांस करते हुए रील बनाती हुई नजर आ रही है. इस पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रिया सामने आई रही है. साथ ही लोग मेट्रो में इस तरह से वीडियो बनाने पर रोक लगाने और आदेश नहीं मानने पर जुर्माना लगाने की मांग कर रहे हैं, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

बिहार की राजधानी पटना में लंबे के इंतजार के बाद मेट्रो सेवा की हुई है. मेट्रो सेवा शुरू हुए अभी एक हफ्ता भी पूरा नहीं हुआ है कि इससे पहले ही जगह-जगह गुटखा थूकने के मामले सामने आ चुके हैं. वहीं, अब दिल्ली मेट्रो की तरह की पटना मेट्रो में भी रीलबाजी शुरू हो गई है. लोग अंदर एक्टिंग और डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस पहने एक लड़की फिल्मी गाने में डांस कर रील बनाती हुई नजर आई है.

पटना मेट्रो बन रही ‘रील हब’

इस तरह की वीडियो पर लोगों की तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं. लोग रील बनाने वाले पर सख्त कार्रवाई और जुर्माना लगाने की मांग कर रहे हैं, ताकि मेट्रो का वातावरण साफ-सुथरा बना रहें और अश्लील ना फैलाई जा सके. वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि ये क्या-क्या देखने को मिल रहा है मेट्रो में. आपको बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले ही सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मेट्रो सेवा को हरी झंडी दिखाई है. कुछ दिनों बाद ही मेट्रो में लोगों ने जगह-जगह गुटखा थूकना और अब रील बनाना शुरू कर दिया है.

पटना मेट्रो रेल प्रशासन

हालांकि, अभी तक इस मामले पर पटना मेट्रो प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. संभावना है कि भविष्य में ऐसे मामलों पर जुर्माना या प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की व्यवस्था की जा सकती है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.