Logo
ब्रेकिंग
NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: NTA को बनाएं स्थायी व मजबूत संस्थान, AI और ब्लॉकचेन तकन... कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जव... जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग: सूरत से आ रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस... राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित किया कार्यक्रम, आचार स... अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने फिर खारिज की आरोपियों की जमानत, धामी सरकार की मजबूत पैरवी से दोषिय... पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से काशी में उफान पर गंगा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर मुंबई की सड़कों पर मराठी भाषा को लेकर सरकार का सख्त रुख, तैयार हुआ एक्शन प्लान महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून 2026: जबरन धर्मांतरण पर 7 साल जेल, बच्चे ... अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का फूटा गुस्सा, बताया सबसे बड़ा कलंक श्रीनगर में सीएम उमर अब्दुल्ला से मिले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर: पर्यटन और बागवानी में साझेदारी बढ...
Header Ad

पटना में बदमाशों का तांडव… सिर पर तानी बंदूक और लूट लिए एक करोड़ रुपये; जमीन की रजिस्ट्री कराने जा रहे थे शख्स

बिहार के पटना के कंकड़बाग इलाके से बड़ी लूट की घटना सामने आई है, जहां मंगलवार को सरेआम एक करोड़ रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने मामला दर्ज किया और मामले की जांच में जुट गई. दरअसल ये मामला कंकड़बाग स्थित अशोकनगर से सामने आया है, जहां दो लोग जमीन की रजिस्ट्री के लिए एक अन्य व्यक्ति के पास पैसे लेकर आए थे.

इसी बीच मौके पर चार-पांच लोग अचानक से आए और उन्होंने पिस्तौल के बल पर दोनों लोगों से जमीन की रजिस्ट्री के लिए लाए गए पैसे लूट लिए. घटना अशोकनगर इलाके की रोड नंबर 14 की बताई जा रही है. यहीं पर रूपसपुर के रहने वाले अभिषेक और राजू जमीन के रजिस्ट्री करने के लिए अपने साथ एक करोड़ रुपए की बड़ी रकम लेकर के आए थे, लेकिन एक साथ चार से पांच आए अपराधियों ने उनसे पैसे लूटे और वहां से फरार हो गए.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

लूट की घटना के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई. अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. इधर राजद ने राजधानी में हुई लूट की घटना के बाद राज्य सरकार पर हमला बोला है. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि राजधानी के पॉश इलाके में एक करोड़ की लूट होती है. आरा में जूलरी दुकान में 25 करोड़ की लूट हुई. अपराधी ऐसे बेलगाम हुए हैं कि अब आम आदमी की जान माल की सुरक्षा भगवान भरोसे है.जब राजधानी सुरक्षित नहीं है तो बिहार की बात छोड़ दीजिए.

“20 वर्षों में 60 हजार हत्या हुई हैं”

उन्होंने आगे कहा कि बिहार में आम आदमी की जान भेड़ बकरी की तरह जा रही है, जिस पुलिस पर कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी है. वह भी दौड़ा-दौड़ा के पीटे जा रहे हैं. ASI की हत्या हो जा रही है. मुख्यमंत्री समीक्षा बैठक कर रहे हैं. शक्ति सिंह यादव ने कहा कि 20 वर्षों में 60 हजार हत्या हुई हैं. औसतन एक माह में ढाई सौ से ज्यादा हत्या हुईं. हालात कितने नाजुक हैं. मुख्यमंत्री समीक्षा बैठक कर रहे हैं जबकि समीक्षा, मुख्यमंत्री की होनी चाहिए कि वह योग्य हैं या नहीं? वह अचेत हैं. यही कारण है कि शासन बेलगाम है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.