Logo
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
Header Ad

पंजाब से शर्मनाक घटना, महिला मुलाजिमों के सामने ही व्यक्तियों ने कपड़े …

फिरोजपुर: अंतर्राष्ट्रीय हिन्द-पाक सीमा के साथ सटे खेतों में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। सीमा के समीप खेतों में लगी मोटर पर शराब पी रहे कुछ लोगों को जब बीएसएफ जवानों एवं महिला कांस्टेबलों ने ऐसा करने से रोका तो आरोपियों ने न केवल उनके साथ अभद्र शब्दावली का प्रयोग किया बल्कि महिला कांस्टेबलों के सामने कपड़े उतारने की कोशिश की। इस पूरे मामले में बीएसएफ के इंस्पैक्टर ने पुलिस को शिकायत दे तीन आरोपियों के खिलाफ पर्चा दर्ज करवाया है।

155 बटालियन के इंस्पैक्टर जैड नागौरी ने पुलिस को शिकायत दे बताया कि 20 जून को बीओपी गट्टी हयात पर तैनात बीएसएफ जवान एवं महिला कांस्टेबलों की टीम गशत कर रही थी तो वहां गेट के समीप लगी मोटर में जरनैल सिंह, हरजिन्द्र सिंह और दिलबाग सिंह सभी निवासी गांव चक्क भंगेवाला बैठ कर शराब का सेवन कर रहे थे। जवानों एवं महिला कांस्टेबलों ने उन्हें जब ऐसा करने से रोका तो तीनों ने उनके साथ अभद्र शब्दावली का उपयोग किया और आरोपियों ने महिला कांस्टेबलों के सामने नगन होने की कोशिश की। एएसआई गहना राम ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ बीएसएफ की डयूटी में खलल डालने एवं अन्य आरोपों के तहत पर्चा दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.