Logo
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल... Punjab Politics: पंजाब में नशे के खिलाफ BJP का आर-पार का संग्राम; 4 कोनों से शुरू होंगी यात्राएं, जा...
Header Ad

पंजाब में लगी सख्त पाबंदियां, जिला मैजिस्ट्रेट ने जारी किए आदेश, पढ़ें…

फाजिल्का : जिला मैजिस्ट्रेट अमरप्रीत कौर संधू ने शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले में विभिन्न प्रतिबंध आदेश जारी किए हैं। ये प्रतिबंध 31 अगस्त तक लागू रहेंगे तथा उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रतिबंध के अनुसार फाजिल्का जिले में शाम को सूर्यास्त के बाद तथा सुबह सूर्योदय से पहले पशुओं के परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इसी प्रकार किसी भी रेस्टोरेंट या हुक्का बार में ग्राहकों को हुक्का नहीं परोसा जाएगा। एक अन्य आदेश में फाजिल्का जिले की सीमा में पतंग आदि में प्रयोग होने वाली चाइना डोर की बिक्री, भंडारण व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए गए हैं।

इसी प्रकार जिले की अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र से सटे 4 किलोमीटर क्षेत्र में पाकिस्तानी सिम कार्ड रखने व प्रयोग करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। अंतर्राष्ट्रीय सीमा और सीमा सुरक्षा तार के बीच के क्षेत्र में तथा भारतीय सीमा में तार से 70 से 100 मीटर की दूरी पर बीटी कपास, मक्का, अमरूद, ज्वार, गन्ना, सरसों, तोरिया, सूरजमुखी तथा अन्य ऐसी लंबी फसलें लगाने पर रोक लगाने के आदेश जारी किए गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.