Logo
ब्रेकिंग
सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज...
Seva Mitra
Header Ad

पंजाब में मौसम का बड़ा पलटवार, Ludhiana में 3 दिन में टूटा तापमान का रिकॉर्ड

0

लुधियाना: पिछले दो-तीन दिनों से पहाड़ी इलाकों में पड़ रही बर्फ और मैदानी इलाकों में हो रही तेज रफ्तार बरसात ने लोगों को ठंड का अहसास करवा दिया है। अधिकतर घरों में लगे ए.सी. अब बंद पड़ गए हैं और लगातार चलने के कारण पंखे की हवा भी बर्दाश्त के बाहर होने लगी है।

मौसम विभाग के माहिरों ने बताया कि मात्र 3 दिनों के अंदर ही शहर का अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री सैल्सियस गिर गया है जोकि अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मंगलवार को शहर में 38.02 मिलीमीटर तक की भारी बरसात पड़ी है। उन्होंने बताया कि गत 4 अक्तूबर को शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री बना हुआ था जबकि मंगलवार को लुधियाना का अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है।

पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी में तैनात मौसम विभाग की माहिर डाक्टर पवनीत कौर किंगरा ने बताया कि मंगलवार को तेज रफ्तार बरसात के साथ हवा की गति 4.6 प्रति घंटा रिकार्ड की गई हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.