Logo
ब्रेकिंग
Meesho कस्टमर केयर के नाम पर ठगी: APK भेजकर उड़ाए 1.01 लाख, बैतूल पुलिस ने ओडिशा से आरोपी दबोचा रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म...
Header Ad

पंजाब पुलिस के कर्मचारी को जेल! वीडियो वायरल होने के बाद बुरा फंसा था ASI

0

श्री मुक्तसर साहिब : श्री मुक्तसर साहिब की अतिरिक्त जिला एवं सैशन जज अमिता सिंह की अदालत ने रिश्वतखोरी के एक मामले में पंजाब पुलिस के ए.एस.आई. को चार साल की कैद और 50,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मलौट निवासी देश राज जो जूतों का काम करता था, का अपने पड़ोस के एक व्यक्ति से झगड़ा हो गया था। इस झगड़े के दौरान दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस केस दर्ज किया गया था।

इस मामले के जांच अधिकारी सुखदेव सिंह द्वारा कथित तौर पर देश राज को परेशान किया जाने लगा। बयानकर्ता के अनुसार उसकी दुकान पर आकर उसके पित और भाई को भी जांच अधिकारी सुखदेव सिंह रिश्वत के लिए कहने लगा। इस दौरान उसे बार-बार पूछताछ के लिए बुलाया गया। देशराज के अनुसार इससे पहले 15,500 रुपये की रिश्वत ली गई और फिर चालान पेश करने के लिए 10,000 रुपये और मांगे गए। देशराज ने 5,000 रुपये दे दिए और जब सुखदेव सिंह रिश्वत के बाकी 5,000 रुपये लेने उसकी दुकान पर आया, तो उसने पैसे लेते हुए उसका वीडियो बना लिया। रिश्वत लेने वाले के वीडियो के आधार पर की गई शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने सुखदेव सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

मामले की सुनवाई करते हुए अतिरिक्त जिला एवं सैशन जज अमिता सिंह की अदालत ने ए.एस.आई. सुखदेव सिंह को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत 4 साल की कैद और 50,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.