Logo
ब्रेकिंग
आने वाली पीढी को सच्चे इतिहास से परिचित कराना आवश्यक - खंडेलवाल, विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर परिज... क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
Header Ad

पंजाब के Teachers के लिए बड़ी खुशखबरी, आखिरी तारीख से पहले करें Apply

लुधियाना : शिक्षा विभाग पंजाब ने स्टेट टीचर अवार्ड, यंग टीचर अवार्ड, प्रशासनिक अवार्ड और स्पैशल टीचर अवार्ड-2025 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस संबंध में डायरैक्टोरेट स्कूल शिक्षा (सैकेंडरी), पंजाब द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, स्कूल प्रमुखों और शिक्षकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि योग्य उम्मीदवारों का नामांकन 17 जुलाई तक विभागीय पोर्टल epunjabschool.gov.in पर किया जाए। शिक्षा विभाग द्वारा जारी नीतियों के अनुसार, स्टेट अवार्ड के लिए किसी भी अध्यापक, स्कूल प्रमुख या प्रबंधक को स्वयं आवेदन करने की अनुमति नहीं होगी। उनकी नामांकन प्रक्रिया केवल किसी अन्य अध्यापक, स्कूल प्रमुख, उच्चाधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, डिप्टी डायरैक्टर या निदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा ही की जा सकती है। नामांकन के लिए जरूरी है कि नामांकित व्यक्ति के बारे में 250 शब्दों की हस्तलिखित रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड की जाए, जिसमें यह स्पष्ट हो कि संबंधित व्यक्ति को अवार्ड के लिए क्यों योग्य माना जा रहा है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन शिक्षकों या अधिकारियों पर विजीलैंस जांच, यौन उत्पीड़न या किसी अन्य गंभीर आरोप में कार्रवाई लंबित है, वे नामांकन के योग्य नहीं होंगे। प्राप्त नामांकन की स्क्रीनिंग और फिजिकल वैरीफिकेशन जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा की जाएगी। शॉर्टलिस्ट किए गए नामों को राज्य स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुति देनी होगी। चयनित शिक्षकों और अधिकारियों को 5 सितम्बर 2025 को शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।

पात्रता शर्तें
– स्टेट टीचर अवार्ड के लिए वे शिक्षक पात्र होंगे जिन्होंने नियमित सेवा में 10 वर्ष पूरे कर लिए हैं।
– यंग टीचर अवार्ड के लिए वे शिक्षक पात्र होंगे जिनकी सेवा 3 से 10 वर्ष के बीच है और जिन्होंने प्रोबैशन काल पूरा कर लिया है।
– प्रशासनिक अवार्ड के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी और डिप्टी जिला शिक्षा अधिकारी पात्र होंगे जिन्होंने संबंधित पद पर कम-से-कम एक वर्ष की सेवा की हो।
– स्पैशल टीचर अवार्ड के लिए वे शिक्षक पात्र होंगे जिन्हें 7 अक्तूबर 2022 के बाद विशेष कैडर में शामिल किया गया

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.