Logo
ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
Header Ad

पंजाब के स्कूलों में Mid Day Meal को लेकर बड़ा ऐलान, 30 अप्रैल तक…

पंजाब के स्कूलों में  मिड-डे मील को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है। दरअसल, मिड-डे मील कुक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्मचंद चंडालिया ने कहा कि पंजाब के 44500 मिड-डे मील कुकों की मांगों की लगातार अनदेखी के चलते उनकी मिड-डे मील कुक यूनियन के सैकड़ों वर्कर 27 अप्रैल को मोगा के नेचर पार्क से शुरू होकर जिला स्तरीय रोष मार्च “थाली फोड़ो, सोई हुई सरकार को जगाओ तहत करेंगे, जो मुख्य बाजारों से होता हुआ जी.टी रोड मुख्य चौराहे पर समाप्त होगा।

चंडालिया ने बताया कि इस विरोध मार्च का नेतृत्व मालवा के प्रमुख मजदूर नेता विजय धीर एडवोकेट करेंगे। इस मौके पर चंडालिया के साथ प्रवीण कुमार शर्मा भी मौजूद थे। इस अवसर पर चंडालिया ने कहा कि उनकी मिड-डे मील कुक यूनियन ने पंजाब सरकार को पहले ही 30 अप्रैल तक का अल्टीमेटम दे रखा है कि अगर सरकार ने 30 अप्रैल तक मिड-डे मील कुकों का वेतन नहीं बढ़ाया तो एक मई से उनके मिड-डे मील कुक स्कूलों में दोपहर का खाना नहीं बनाएंगे और हड़ताल पर चले जाएंगे। इस मौके पर आशा देवी, स्वर्ण कौर, अंजू, राजिंदर कौर, रमन मौजूद थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.