Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी से सनसनी, घरों के दरवाजे बाहर से लॉक कर वारदात; सीसीटीवी ... बेटी को देखकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर; खेड़ी के पास अज्ञात ट्रक ने आल्टो को ... 15 दिन तक कुएं में फंसा रहा खतरनाक रसेल वाइपर, कैरेट के सहारे हुआ सफल रेस्क्यू एनसीसी बॉयज़ भर्ती में 49 कैडेट चयनित, फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद बनी मेरिट 40 अपराधों वाले हिस्ट्रीशीटर भीम पर ₹10 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की तलाश,पेट्रोल पंप काण्ड में भी ... रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा
Header Ad

पंजाब के मौसम को लेकर Latest Update, जानें अपने शहर का हाल…

पंजाब के मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा और भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने इस संबंध में यैलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, इसका ज्यादा असर केवल हिमाचल प्रदेश से लगते जिलों में ही देखने को मिलेगा।

बताया जा रहा है कि बीते दिन कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई थी, जिसके बाद राज्य के औसत तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। आज से 14 अगस्त तक बारिश का अगला दौर शुरू होने की उम्मीद है।मौसम विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, तरनतारन, लुधियाना, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, बरनाला, मोगा, मानसा और नवांशहर में भी बारिश होने की संभावना है।

शनिवार को चंडीगढ़ समेत पंजाब के कई जिलों में मानसूनी बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के अनुसार यहां 86.8 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि लुधियाना में 35.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग द्वारा दी गई ताज़ा जानकारी के मुताबिक 10, 11, 13 और 14 अगस्त को पंजाब में भारी बारिश होगी। बता दें कि पंजाब और हिमाचल में हो रही भारी बारिश के बाद नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। इसके मद्देनज़र ब्यास नदी और पोंग डैम का पानी भी खतरे के निशान के करीब पहुंच चुका है, जो पंजाब के लोगों के लिए चिंता का विषय है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.