Logo
ब्रेकिंग
जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ...
Seva Mitra
Header Ad

पंजाब के मुख्य सचिव ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा, अधिकारियों को जारी किए निर्देश

0

मकौड़ा पत्तन/दीनानगर: पंजाब के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा और जल स्रोत विभाग के प्रिंसिपल सचिव कृष्ण कुमार ने आज जिला गुरदासपुर में रावी नदी के मकौड़ा पत्तन का दौरा किया। इस मौके पर उनके साथ डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह, एस.एस.पी. गुरदासपुर आदित्य, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) डॉ. हरजिंदर सिंह बेदी, एस.डी.एम. दीनानगर जसपिंदर सिंह भुल्लर, सहायक कमिश्नर रूपिंदरपाल सिंह और डी.एस.पी. दीनानगर रजिंदर मिन्हास भी मौजूद थे।

मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने मकौड़ा पत्तन में बाढ़ के कारण टूटे हुए धुसी बांध का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि रावी नदी में अधिक पानी आने के कारण बांध को नुकसान हुआ है, जिससे गुरदासपुर जिले के 324 गांव बाढ़ की चपेट में आए हैं। उन्होंने कहा कि अब नदी में पानी का स्तर कम हो गया है, इसलिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भी पानी कम हो गया है। उन्होंने कहा कि यदि अब अत्यधिक बारिश नहीं हुई और नदी में अधिक पानी नहीं आया, तो कोई खतरा नहीं है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन बांध में पड़ी दरारों को भर रहा है।

इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य और तेज किए जाएँ, ताकि लोगों को अधिक से अधिक मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में अधिक से अधिक मेडिकल टीमों को तैनात किया जाए और जरूरतमंदों तक सरकारी मदद पहुँचाई जाए। इसके अलावा, पशुओं के लिए चारा और उनका इलाज भी पशुपालन विभाग द्वारा हर प्रभावित गांव तक पहुँचाया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ से हुए नुकसान का आंकलन करके प्रभावित किसानों को उचित राहत देगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बाढ़ संबंधी पंजाब सरकार और जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

इस मौके पर एक्सियन ड्रेन्स के जोबनप्रीत सिंह, एक्सियन एस. दिलप्रीत सिंह, एस.डी.ओ. अमित लूणा, जे.ई. उपदेश कुमार, एस. प्रीतपाल सिंह, पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. जसप्रीत सिंह नागपाल, एस.एच.ओ. जतिंदरपाल और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.