Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

पंजाब के कारोबारियों के लिए Good News, सरकार ने किया बड़ा ऐलान

चंडीगढ़: पंजाब के कारोबारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पहले व्यापारियों को PSIEC (पंजाब स्मॉल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन) से जुड़े मामलों में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था और उनके प्लॉट रद्द (कैंसिल) कर दिए जाते थे। लेकिन अब पंजाब सरकार ने PSIEC के अंतर्गत एक नई अथॉरिटी (प्राधिकरण) का गठन कर दिया है।

इसकी जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि जिन व्यापारियों के प्लॉट पहले रद्द हो चुके हैं, वे अब इस नई अथॉरिटी के पास अपील दाखिल कर सकते हैं। यह अथॉरिटी व्यक्ति द्वारा दिए गए दस्तावेज़ों और डाटा को सत्यापित करके रद्द किए गए प्लॉट को दोबारा बहाल (री-स्टोर) करेगी। मंत्री सौंद के अनुसार, पूरे पंजाब में ऐसे लगभग 700 प्लॉट हैं, जिनकी अपील की सीमा 30 सितंबर 2025 तक तय की गई है। इस तारीख तक रद्द प्लॉट के संबंध में अपील की जा सकती है। जो प्लॉट 30 सितंबर 2025 के बाद रद्द किए जाएंगे, उनके लिए संबंधित व्यक्ति 6 महीनों के भीतर इस अथॉरिटी के पास अपील कर सकेगा। अब PSIEC के प्लॉट आपस में जोड़े (क्लब) और अलग (डी-क्लब) किए जा सकेंगे। पहले व्यापारियों को PSIEC के तहत दो या अधिक प्लॉट आपस में जोड़ने की अनुमति नहीं थी। लेकिन अब पहली बार पंजाब सरकार ने इन प्लॉटों को क्लब करने (Club) की अनुमति दे दी है।

अब अगर कोई व्यापारी नया उद्योग शुरू करना चाहता है और उसे अधिक जगह की ज़रूरत है, तो वह अपने साथ वाले प्लॉट को जोड़कर (क्लब करके) अपने कारोबार का विस्तार कर सकता है।उसी तरह, अगर बाद में उसे वह प्लॉट बेचना है या अलग करना है, तो वह उसे डी-क्लब (De-club) भी कर सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.