Logo
ब्रेकिंग
दिल्ली पेलेट गन मामले में पहली FIR दर्ज: राहुल गांधी के 8 घंटे धरने के बाद BNS 118 व 125 में केस पेलेट गन मामले में FIR की मांग पर संसद मार्ग थाने में धरने पर बैठे राहुल गांधी, BJP का पलटवार मसूरी-कैंपटी रोड पर भूस्खलन का कहर: सांझा दरबार के पास मकान और दुकान पूरी तरह ध्वस्त दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन: 2,011 फैक्ट्रियों की जांच, 33 पर क्लोजर ऑर्डर और 44 पर लगा भारी जु... 'प्रति व्यक्ति आय में भारत बांग्लादेश से भी पिछड़ा': अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला 26/11 मुंबई हमला: हाफिज सईद और लखवी समेत 6 भगोड़ों पर चलेगा इन-एब्सेंटिया ट्रायल, MHA ने इंटरपोल से ... सहारनपुर में व्यक्ति की चोटी काटकर की मारपीट: फसल पर चलाया ट्रैक्टर, SSP ऑफिस पहुंचे ब्राह्मण समाज क... नासिक में गिट्टी उतारते समय धंसी सड़क: 10 से 12 फीट गहरे गड्ढे में गिरा डंपर, बाल-बाल बचे लोग NEET-NET विवाद के बाद NTA में बड़ा सुधार: 4 चरणों की स्क्रीनिंग से चुने जाएंगे नए सब्जेक्ट एक्सपर्ट दिल्ली मास्टर प्लान-2047: 100 मंजिल तक की इमारतों और आधुनिक सुविधाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर
Header Ad

पंजाब की सभी सीमाएं सील! चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, पढ़ें पूरी खबर

मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर राज्य में से नशे के खात्मे के लिए शुरू की गई नशा विरोधी मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” के मध्य पंजाब पुलिस द्वारा आज एक विशेष आप्रेशन ओ.पी.एस. सील 15 चलाया गया। इस दौरान नशों और शराब की तस्करी पर नजर रखने के उद्देश्य के साथ सरहदी राज्य पंजाब में दाखिल होने या यहां से बाहर जाने वाले सभी वाहनों की जांच की गई।

डी.जी.पी. पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर सभी जिलों में सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलाए गए इस आप्रेशन के दौरान सरहदी जिलों के सभी एस.एस.पी. को जिलों की रणनीतिक स्थानों पर सांझे नाके लगाने के साथ-साथ गजेटिड अधिकारियों एस.एच.ओ. की निगरानी अधीन सीलिंग प्वाइंटों पर मजबूत नाके लगाने के लिए अधिक से अधिक कार्यबल जुटाने के निर्देश दिए गए। विशेष डी.जी.पी. कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि इंस्पैक्टरों/ डी.एस.पी. की निगरानी अधीन 900 से अधिक पुलिस कर्मचारियों की तरफ से आपसी तालमेल से अधिक जिलों, जिनकी सीमा 4 सरहदी राज्यों और यू.टी. चंडीगढ़ के साथ लगती है, के कम से कम 93 प्रवेश व एग्जिट प्वाइटों पर मजबूत नाके लगाए गए है।

इन 10 अंतर्राज्यीय सरहदी जिलों में पठानकोट, श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर पटियाला, संगरूर, मानसा, होशियारपुर और बठिंडा शामिल है। उन्होंने कहा कि इस दौरान राज्य में दाखिल होने तथा बाहर जाने वाले 3180 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 367 वाहनों के चालान काटने के साथ-साथ 7 वाहनों को जब्त किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.